कर्नाटक संकट को लेकर कांग्रेस सर्वोच्च न्यायालय पहुंची

0
287

नई दिल्ली

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और दावा किया कि न्यायालय का 17 जुलाई का आदेश पार्टी के अपने विधायकों को व्हिप जारी करने के अधिकार का हनन करता है। अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि कांग्रेस व जद (एस) के 15 विधायकों को सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।