अगस्ता वेस्टलैंड केस: ईडी दफ्तर से फरार रतुल पुरी ने दिल्ली की अदालत में दी अग्रिम जमानत अर्जी

0
428

TIO नई दिल्ली

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का भांजा रतुल पुरी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कस्टडी से फरार हो गया है। रतुल पुरी को ईडी ने अगस्ता वेस्टलैंड मामले में पूछताछ के लिए समन भेजकर बुलाया था। वह शनिवार को ईडी दफ्तर पहुंचे। जहां अधिकारियों ने उन्हें इंतजार करने के लिए कहा। लेकिन पुरी ने इंतजार नहीं किया और वहां से चले गए। सूत्रों की मानें तो  वीवीआईपी चॉपर घोटाले में गिरफ्तारी के डर से रतुल फरार हुए हैं।