24 घंटे के भीतर अमेरिका में दूसरी बड़ी गोलीबारी, अब तक 29 लोगों की मौत

0
268

वर्ल्ड डेस्क

अमेरिका में चौबीस घंटे के भीतर दूसरी बड़ी गोलीबारी हो गई है। अब ओहियो में हुई गोलीबारी में नौ लोगों की मौत हो गई है। जबकि 16 लोग घायल हुए हैं। एएफपी न्यूज एजेंसी ने पुलिस के हवाले से कहा है कि बंदूकधारी की भी मौत हो गई है। ये गोलीबारी शहर के ओरिगन जिले में एक बार के बाहर हुई। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है उन्होंने बंदूकधारी को मार गिराया है।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। ये घटना टेक्सास के एल पासो में हुई गोलीबारी के कुछ घंटो बाद ही हुई है। टेक्सास में हुई घटना में 20 लोगों की मौत हो गई है। डेटन पुलिस विभाग ने ट्विटर पर कहा है, “हमने तुरंत गोलीबारी का जवाब दिया और इसे समाप्त किया। हमारे पास आसपास के कई अधिकारी थे।” अधिकारियों ने गवाहों से भी अपील की है।