भोपाल। आरिएंटल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट कॉन्कवेस्ट-2018 में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने यहां के राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में चयनित प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर ग्रुप के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते हुए सभी का मन मोह लिया।
Governor Anandiben Patel honored talented students of Oriental
इसके पूर्व समारोह का शुभारंभ राज्यपाल श्रीमती पटेल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मां सरस्वती की वंदना के उपरांत ओरिएंटल समूह के संस्थापक डॉ. केएल ठकराल फाउंडर चेयरमैन ओरिएंटल यूनिवर्सिटी द्वारा राज्यपाल का स्वागत किया गया। राज्यपाल ने अपने उद्बोधन में ओरिएंटल ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट के छात्राओं की उल्लेखनीय सफलता पर उन्हें बधाई दी। साथ ही तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में ओरिएंटल समूह के प्रयासों की सराहना की।
स्मार्ट इंडिया हेकाथोन कांटेस्ट 2018 में विजेता ओरिएंटल समूह की तीन टीलों एवं गो कार्ट 2018 में विजयी दो टीमों को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया। यह क्षण विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए अविस्मरणीय क्षण था। ओरिएंटल समूह के चेयरमैन प्रवीण ठकराल द्वारा राज्यपाल को सम्मान पत्र सहित धन्यवाद ज्ञापित किया गया।