- भारत के केमिकल्स, डाई और अन्य प्रॉडक्ट्स पड़ते हैं 35 पर्सेंट तक सस्ते
- अब चीन और कोरिया की ओर करना पड़ेगा पाकिस्तान को रुख, माल ढुलाई भी पड़ती है महंगी
- प्रतिबंध के बाद भी दुबई से पाकिस्तान पहुंच सकता है भारत का सामान, कई चीजों के लिए है भारत पर निर्भरता
- पुलवामा के बाद भी पाकिस्तानी कारोबारी संगठनों ने लगाए थे बैन, लेकिन नहीं हुआ था असर
नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने और राज्य के पुनर्गठन के विरोध में भले ही पाकिस्तान ने भारत के साथ कारोबार ठप कर दिया है, लेकिन यह फैसला उसे ही महंगा पड़ रहा है। पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक इस फैसले से पहले ही आर्थिक तंगी से गुजर रहे देश को और संकट झेलना पड़ सकता है। ऑल पाकिस्तान टेक्सटाइल प्रॉसेसिंग मिल्स असोसिएशन के पूर्व चेयरमैन सलीम पारेख ने कहा, ‘भारत का सामान चीन और कोरियाई प्रॉडक्ट्स के मुकाबले 30 से 35 पर्सेंट तक सस्ता होता है। इसके अलावा अन्य देशों के मुकाबले आने में वक्त भी कम लगता है। यही नहीं माल ढुलाई का खर्च भी अन्य देशों से कम रहता है।’
इनके दाम बढ़े
क्या घास खिलाने पर मजबूर करेगी सरकार
प्याज बेचने वाले इफ्तिकार का कहना है, ‘ईद में बाजार से रौनक गायब है। सब्जियों और प्याज के लिए भारत पर निर्भर हैं। मुझे यकीन है कि प्याज अब और महंगी होगी। इमरान खान हमें क्या खिलाना चाहते हैं? घास?’ पता नहीं सरकार ने आखिर यह फैसला क्यों लिया?’
इन सब्जियों के बढ़े दाम
ब्रेड भी महंगी
| वस्तु | कीमत |
| दूध | 108 रुपये प्रति लीटर |
| दही | 122 रुपये प्रति किलो |
| मटन | 1009 रुपये प्रति किलो |
| केले | 130 रुपये दर्जन |
| सरसों का तेल | 246 रुपये प्रति लीटर |
| प्याज | 64.69 रुपये प्रति किलो |
| टमाटर | 66.57 रुपये प्रति किलो |
| चीनी | 77.30 रुपये प्रति किलो |
| केरोसिन | 151.25 रुपये प्रति लीटर |
| एलपीजी सिलेंडर | 1362.50 रुपये (11 लीटर) |
| पेट्रोल | 113.18 रुपये प्रति लीटर |
| डीजल | 127.30 रुपये प्रति लीटर |
इनकी कीमतों में हुआ इजाफा
खाने-पीने का सामान
| वस्तु | इजाफा (फीसदी में) जून की तुलना में |
| आलू | 16.84 |
| मूंग दाल | 05.41 |
| अंडे | 05.06 |
| गुड़ | 04.80 |
| मा की दाल | 04.50 |
| आटा | 03.58 |
| ताजी सब्जियां | 03.56 |
| मसूर दाल | 02.83 |
| घी | 02.49 |
| बेकरी और टॉफी | 02.45 |
| चावल | 01.77 |
| दूध | 01.41 |
| चने की दाल | 01.31 |
| टमाटर | 01.17 |
| चीनी | 01.09 |
| मीट | 00.93 |
| सिगरेट | 11.13 |
अन्य वस्तुएं
| वस्तु | इजाफा (फीसदी में) जून की तुलना में |
| गैस | 30.90 |
| गाड़ियां | 09.47 |
| कंस्ट्रक्शन सामान | 05.09 |
| पर्सनल केयर सामान | 04.69 |
| ट्रांसपोर्ट सेवा | 04.23 |
| ईंधन | 03.20 |
| बिजली | 02.63 |
| किराया | 01.86 |
| कपड़े-जूते | 07.04 |
| स्वास्थ्य सेवा | 08.97 |
| मौजमस्ती | 07.06 |
| स्कूल फीस | 06.09 |

