TIO सतना
Terror Funding Case : 8 फरवरी 2017 को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने वाले सतना के सोहास गांव निवासी बलराम सिंह को सतना पुलिस ने एक बार फिर गिरफ्तार किया है। बलराम सिंह जमानत पर रिहा हुआ था। पुलिस ने बलराम के साथ 4 अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है। अन्य गिरफ्तार आरोपितों मे भागवेंद्र सिंह, सुनील सिंह, शुभम तिवारी समेत एक अन्य शामिल है।
गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से स्मार्ट मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया है। जिसमे 17 पाकिस्तानी नंबर मिले है, जिनके माध्यम से ये लोग आतंकियों के फंड मैनेजर से वीडियो कॉलिंग, मैसेंजर काल और व्हाट्सएप चैटिंग किया करते थे। सतना पुलिस ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है। वही भोपाल से एटीएस की टीम सतना के सतना पहुंचने की संभावना जताई जा रही है
बताया जा रहा है कि बलराम सिंह को पहले 2016 में एक मामले में जेल भेजा गया था, वह जमानत पर बाहर आया था और यह काम करने लगा। उनके पास से मोबाइल सहित कई सामान भी बरामद किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि वो इन्हीं मोबाइल से पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से बात करते थे। फिर बैंक खातों में पैसा जमा कराकर उसे आतंकियों तक सप्लाई करते थे।