पीएम मोदी ने किया फिट इंडिया का आगाज, कहा- आज हम चलते कम और गिनते ज्यादा हैं

0
189

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ का शुभांरभ कर दिया है। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए खेल दिवस की शुभकामनाएं दीं। मेजर ध्यानचंद का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनकी स्टिक ने दुनिया को मुग्ध कर दिया। आज ही के दिन उनका जन्म हुआ था। प्रधानमंत्री ने फिट इंडिया को लोगों से जन आंदेलन बनाने के लिए कहा।

  • जीवन का लक्ष्य तय करना जरूरी है। फिटनेस का बाय प्रोडक्ट है सुख और समृद्धि। फिटनेस के प्रति जागरुकता से दिनचर्या बदलती है। लक्ष्य तय करने से लाइफस्टाइल बदलती है। सफलता का फिटनेस से गहरा नाता। बॉडी फिट है तो माइंड हिट है।
  • फिटनेस की बात करना फैशन स्टेटमेंट बन गया है। आज बच्चों को भी डायबिटिज हो रही है। बदलती जीवनशैली के कारण बीमारियां बढ़ रही हैं। हम अपनी जीवनशैली में बदलाव करके बीमारियों से बच सकते हैं।
  • टेक्नोलॉजी ने हमारी ये हालत कर दी है कि हम चलते कम हैं और अब वही टेक्नोलॉजी हमें गिन-गिन के बताती है कि आज आप इतने स्टेप्स चले, अभी 5 हजार स्टेप्स नहीं हुए, 2 हजार स्टेप्स नहीं हुए, अभी और चलिए।
  • समय कैसे बदला है, उसका एक उदाहरण मैं आपको देता हूं। कुछ दशक पहले तक एक सामान्य व्यक्ति एक दिन में 8-10 किलोमीटर पैदल चल ही लेता था। फिर धीरे-धीरे टेक्नोलॉजी बदली, आधुनिक साधन आए और व्यक्ति का पैदल चलना कम हो गया।
  • फिटनेस हमारे जीवन का सहज हिस्सा है। व्यायाम से आयु लंबी होती है। हम खाना खाकर डाइटिंग की चर्चा करते हैं। मोबाइल ऐप डाउनलोड करके उसे कभी देखते नहीं हैं।
  • खेल का सीधा नाता फिटनेस से है। लेकिन आज जिस फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत हुई है, उसका विस्तार खेल से भी आगे बढ़कर है। फिटनेस एक शब्द नहीं है बल्कि स्वस्थ और समृद्ध जीवन की एक जरूरी शर्त है।
  • पहले स्वास्थ्य से काम सिद्ध होते थे और अब स्वार्थ से हो रहे हैं।
  • आज का ये दिन हमारे उन युवा खिलाड़ियों को बधाई देने का भी है जो निरंतर दुनिया के मंच पर तिरंगे की शान को नई बुलंदी दे रहे हैं।
  • आज के दिन फिट इंडिया जैसा इनिशिएटिव लॉन्च करने के लिए हेल्दी इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए मैं खेल मंत्रालय और युवा विभाग को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
  • आप सभी को नेशनल स्पोर्ट्स डे की अनेक-अनेक शुभकामनाएं। आज के ही दिन हमें मेजर ध्यानचंद के रूप में एक महान स्पोर्ट्स पर्सन मिले थे। अपनी फिटनेस, स्टेमिना और हॉकी से दुनिया को मंत्र मुग्ध कर दिया था। मैं उन्हें नमन करता हूं।।