जबरन धर्म परिवर्तन मामले में आठ गिरफ्तार

0
276

लाहौर

पाकिस्तान में अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है वहीं पीड़िता को उसके माता-पिता के पास भेज दिया गया है। इस मामले को लेकर पाकिस्तान और भारत में कई संगठन और लोगों ने विरोध दर्ज कराया है।

बता दे कि गुरुवार को पाकिस्तान के लाहौर के ननकाना साहिब क्षेत्र में एक सिख लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया था। लड़की कई दिनों से लापता थी।

लड़की को जबरन इस्लाम कबूल कराने के बाद मुस्लिम शख्स से उसकी शादी भी कराई गई। 19 साल की लड़की गुरुद्वारा तंबू साहिब के ग्रंथी (पुजारी) भगवान सिंह की बेटी है। उसका बंदूक की नोक पर धर्म परिवर्तन कराया गया था।