Shah’s decrees work in the direction of Rakesh All the workers
शाह ने कहा कि मप्र संगठन को राकेश सिंह का कुशल नेतृत्व प्राप्त हुआ है। उन्हें संगठन कार्य का गहन अध्ययन है और चुनावी उपलब्धियां प्राप्त करने का कौशल भी उनके पास है। सभी कार्यकर्ता अपने अध्यक्ष के निर्देशन में मनोयोग के साथ आगे बढ़ें। शाह ने कार्यकतार्ओं के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर जारीफ की। उन्होंने कहा कि मप्र में भाजपा की सरकार अंगद के पैर की तरह स्थाई है।
इसे कोई डिगा नहीं सकता, क्योंकि जन-जन के लिए सरकार ने पूरे सरोकारों के साथ जो काम किए है उसके बदले में जन-जन ने भी सरकार को स्थायित्व को आशीर्वाद दिया है। मुख्यमंत्री ने जनता का अटूट विश्वास अर्जित किया है। इस प्रदेश में जनहित के कई ऐसे कार्य हुए है, जिनका उदाहरण कहीं और नहीं मिलता। शाह ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी भारी बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी। प्रदेश के पार्टी के 1 करोड़ सदस्य इसकी बड़ी शक्ति है और यह सदस्य प्राणपण से जुटकर कांग्रेस के लिए उसका स्थान सुनिश्चित करेंगे।
यह एक करोड़ कार्यकर्ता पांच दिनों तक बूथ स्तर तक जायेंगे तो पूरे प्रदेश भर में हम योजनाओं और विचारधाराओं को व्यवस्थित पहुंचा सकते है और ऐसा करने के बाद दुनिया की कोई ताकत हमें सफलता के शिखर पर पहुंचने से नहीं रोक सकती। शाह ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। यूपीए शासन काल में भगवा आतंकवाद का नाम देने के लिए शाह ने राहुल गांधी से मांफी मांगने की मांग की।