BJP ने फूंका स्वास्थ्य मंत्री का पुतला, बर्खास्त कर विधायकी शून्य करने की मांग

0
349

इन्दौर

अपने ही विधायकों के आरोपो से घिरे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट का विरोध अब सड़को पर भी देखने को मिल रहा है। आज भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा,इन्दौर के निपानिया मण्डल द्वारा देवास नाका चौराहे पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी राम सिलावट का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा का आरोप है कि मिलावट के खिलाफ होने का दिखावा करने वाले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट पिछले दिनों मिलावट के खिलाफ सिलावट जैसे तमगा हासिल किया था और अब उनका असली चेहरा कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने ही बेनकाब कर दिया। बीजेपी कार्यकर्ताओं की माने तो तुलसीराम सिलावट खुद मिलावट और भ्रष्टाचार के खिलाफ होने की बात कर रहे थे ,आज उन्हीं का बेटा प्रत्येक काम के हिसाब से दाम लेता है। जिसका खुलासा और किसी ने नहीं बल्कि उनकी ही पार्टी के विधायक रणवीर जाटव व कमलेश जाटव कर रहे हैं।

बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मध्यप्रदेश में तबादला उद्योग चलाने वाले मुख्यमंत्री की नाक के नीचे हो रहे ऐसे कृत्य का संज्ञान क्यो नही लिया जा रहा है।  ऐसे में भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाली कांग्रेस पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा खुलकर सबके सामने आ रहा है ऐसे भ्रष्टाचारी और मिलावट से भरे स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट एवं उनके पुत्र चिंटू सिलावट द्वारा किए गए इस कार्य की भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा,इंदौर पूर्ण रूप से भर्त्सना करता है व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मांग करता है ऐसे भ्रष्ट मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए और विधायकी शून्य घोषित किया जाए। नगर के महामन्त्री श्री संदीप भौऊरजार व मण्डल अध्यक्ष कृष्णा मालवीय द्वारा किये गये इस प्रदर्शन में नगर के समस्त पदाधिकारी,मण्डल पदाधिकारी व वरिष्ट कार्यकर्ता उपस्थित थे।