शादी के बाद सोनम के लिए ‘नो हनीमून’, जानें क्यों?

0
437

अनिल कपूर का बंगला इन दिनों रोशनी में जगमगा रहा है। आखिर उनकी बड़ी बेटी सोनम कपूर की शादी जो है। सोनम 8 मई को आनंद आहूजा के साथ सात फेरे ले रही हैं, जिसकी तैयारियों में पूरा कपूर परिवार मशगूल है। शादी का जश्न 7 मई से शुरू हो रहा है जो रिसेप्शन तक चलेगा, लेकिन अभी तक लोग यही सोच रहे होंगे कि शादी के बाद सोनम आखिर हनीमून पर कहां जाएंगी ?
‘No honeymoon’ for Sonam after marriage, why you know?
आपको बता दें कि सोनम फिलहाल हनीमून पर नहीं जा पाएंगी। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 14 मई को सोनम कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल होंगी। कान फिल्म फेस्टिवल 8 मई को शुरू हो रहा है और उसी दिन सोनम की शादी है। सोनम कान फिल्म फेस्टिवल में अकेले ही शामिल होंगी और उनके साथ आनंद नहीं होंगे।

हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि सोनम और आनंद का हनीमून पर नहीं जाएंगे। दरअसल अपने बिजी शेडयूल के चलते आनंद और सोनम अक्टूबर या नवंबर में हनीमून पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। शादी के तुरंत बाद कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के अलावा सोनम अपनी अगली फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ की शूटिंग शुरू कर देंगी और इसके साथ ही वह अपनी जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के प्रमोशन में जुट जाएंगी।

इसके बाद सोनम का अगस्त का शेड्यूल भी काफी टाइट है। तब वह साउथ सुपरस्टार दिलकर सलमान के साथ फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ के शूट में बिजी होंगी। मुंबई मिरर के अनुसार, शादी के बाद सोनम कुछ वक्त अपनी ससुराल दिल्ली में बिताएंगी। तब कहीं जाकर अक्टूबर या नवंबर में सोनम और आनंद हनीमून पर जाएंगे।