मंत्री गोविंद सिंह ने कहा- शिवराज सरकार ने 15 साल महमूद गजनवी की तरह लूटा

0
208

ग्वालियर

प्रदेश के राजस्व मंत्री गोविंद सिंह ने कहा है कि शिवराज सिंह ने के नेत्तृव में भाजपा सरकार ने 15 साल में मध्य प्रदेश को महमूद गजनबी की तरह लूटा है। गजनबी ने सोमनाथ मंदिर को लूटा था, लेकिन उसने थोडा रहम किया था। शिवराज के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने पिछले 15 सालों में ऐसा कोई विभाग नहीं बचा जहां लूट नहीं की गई हो। पूरा प्रदेश खोखला हो गया है। इसी समस्या से सीएम कमलनाथ को जूझना पड़ रहा है।

मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि गजनवी ने जब हिंदुस्तान में लूटपाट मचाई थी तब वह रहम करके कुछ छोड़ गया था। भाजपा तो गजनवी की ग्रांड फादर निकली। भाजपा द्वारा लगाए गए ट्रांसफर उद्योग के आरोप पर उन्होंने कहा कि मैंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव को इस बात की चुनौती थी कि वे मेरे बारे में इसे साबित करके बताएं। उन्होंने कहा था कि अगर मैंने ऐसा किया है तो मंत्री मंडल से इस्तीफा दे देंगे और राजनीति छोड़कर घर चले जाएंगे। तब गोपाल भार्गव ने कहा था कि मैं आपके बारे में नहीं कर रहा हूं।

दोनों बड़े नेता : प्रदेश में चल रहे कांग्रेस के आंतरिक धमासान पर गोविंद सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह देश के बड़े नेता हैं तो उमंग सिंघार प्रदेश के बड़े नेताओं में शुमार है। मामला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास पहुंच गया है। जल्दी ही सबकुछ ठीक हो जाएगा।