प्लास्टिक से मुक्ति की मुहिम शुरू, पीएम मोदी ने कूड़ा बीनने वाली महिलाओं से पूछे उपाय

0
427

मथुरा

मंच से योगी आदित्यनाथ ने मंच से भगवान कृष्ण की जन्मभूमि से पीएम मोदी का स्वागत किया। सीएम योगी ने कहा कि स्वच्छता की सेवा की शुरुआत मथुरा की धरती से हो रही है। 2014 में पीएम पद को ग्रहण करने के बाद देश के किसानों के लिए लक्ष्य निर्धारित किया था कि किसानों की आय दोगुना करने और उनके हितों के लिए कार्य किया जाएगा। अनेक कार्यक्रम किसानों के हित में लागू हुए हैं।
मुख्य मंच पर मंत्री गिरिराज सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, गजेंद्र सिंह शेखावत, मथुरा के सांसद हेमा मालिनी मौजूद हैं।

प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए पीएम मोदी ने कई चीजों की जानकारी ली। गौ मूत्र से बनने वाले उत्पादों के बारे में जाना। गायों की नस्लों के बारे में जानकारी ली। आईसीआर ने कौन सी नई तकनीकि विकसित की हैं ये जानकारी दी गई। राष्ट्रीय गोकुल मिशन के द्वारा पशुओं का संवर्धन किया जा रहा है। पशु चारे को किस तरह से उगाया जाए ये प्रदर्शनी में शामिल है। पीएम मोदी एक हजार 59 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास करने के लिए मंच की ओर पहुंचे।

इस दौरान गायों के पेट से पॉलीथिन निकालने का लाइव ऑपरेशन देखकर पीएम मोदी भावुक हो गए। वहीं योगी के चेहरे पर भी दर्द छलका। जो महिलाएं रोजाना कूड़ा बीनने का काम करती हैं पीएम मोदी ने उन महिलाओं से जाना कि किस तरह से कूड़े से प्लास्टिक को अलग किया जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मथुरा में हैं। पीएम मोदी ने भारत को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में विश्व का अग्रणी देश बनाने की मुहिम की शुरुआत की। पीएम मोदी ने सबसे पहले वेटरनेरी विश्वविद्यालय में पशु आरोग्य मेले का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने मेले का निरीक्षण किया। इसके बाद पशु पालन और इससे जुड़े अन्य विभागों की परियोजनाओं को देखा। पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं। पीएम मोदी ने गायों की नस्ल के बारे में भी जानकारी ली है।