भोपाल में खराब मौसम के कारण कई फ्लाइट हुई डायवर्ट

0
267

TIO भोपाल

शहर में खराब मौसम के कारण राजाभोज एयरपोर्ट पर उतरने वाली फ्लाइट आसमान में ही चक्कर लगाते रही। इसके बाद उन्हें अलग-अलग स्थानों पर डायवर्ट कर दिया गया। एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी की वजह से कोई भी फ्लाइट लैंडिंग और टेकऑफ नहीं कर पा रही थी। हज यात्रियों की फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट कर दिया गया।

इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट आसमान में चक्कर लगाने के बाद वापस दिल्ली रवाना हुई और तीन घंटे बाद लौटी। इंडिगो की मुंबई उड़ान भी ढाई घंटे देरी से लैंड हुई। एयर इंडिया की मुंबई फ्लाइट भी डेढ घंटे बाद टेकऑफ कर सकी। इस दौरान यात्री परेशान होते रहे। मुंबई भोपाल फ्लाइट को इंदौर डायवर्ट किया गया था, कुछ देर बाद इसे वापस भोपाल भेजा गया।