सतना में यात्री बस पलटने से 4 की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

0
352

TIO सतना

सतना के पास अमरपाटन किरहाई क्षेत्र में यात्री बस पलट गई है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एक दर्जन से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। हादसे की जानकारी मिलते ही सतना एसपी रियाज इकबाल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

बता दें कि बस हिनौती से अमरपाटन जा रही थी। तभी रास्ते में पलट गई। बस के पलटते ही उसमें बैठे कुछ यात्री उसके नीचे दब गए। स्थानीय लोगों को जैसी ही घटना की जानकारी मिली। वो मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू का काम शुरू किया। लेकिन साधन नहीं होने की वजह से लोगों को निकालने में काफी मुश्किल आई। हादसे के आधे घंटे तक प्रशासन या पुलिस का कोई अमला मौके पर नहीं पहुंचा। ऐसे में ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे बस को सीधा किया। तब जाकर उसके नीचे दबे लोग निकाले जा सके। हालांकि इस दौरान कई लोग दम तोड़ चुके थे। आनन-फानन में लोगों ने गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।