इंदौर
भाजपा नेता जीतू जिराती ने हनीट्रैप मामले में दिग्विजय सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जब में युवा मोर्चा अध्यक्ष था तब श्वेता विजय जैन महामंत्री नहीं थी। कांग्रेस सरकार प्रदेश में हैं, वो चाहे तो जांच करा ले। सीबीआई की जांच कराना हो या किसी भी एजेंसी से। जो दोषी है उसे सजा मिलना चाहिए और जो इसमें फंसाए जा रहे हैं, उनके साथ न्याय होना चाहिए।
इसके पहले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा था कि जब जीतू जिराती युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष थे तब श्वेता विजय जैन युवा मोर्चा की महामंत्री थी, यह पता लगा लें। दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा उस वक्त महाराष्ट्र युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निलंगेकर थे, जो फिलहाल फडणवीस सरकार में मंत्री हैं, जब श्वेता जैन का वीडियो वायरल हुआ तो वो महाराष्ट्र में किसके साथ थी। दिग्विजय सिंह बोले यह भी पता लगाएं कि मध्यप्रदेश के एक कलाकार सागर में विजय जैन की दुकान का उद्घाटन करने गए थे कि नहीं, बीजेपी का कलाकार कौन यह सभी को पता है।