IND VS SA: तीसरे दिन द. अफ्रीका का स्कोर 385/8; अश्विन ने 5 विकेट लिए

0
221

विशाखापट्टनम

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में 8 विकेट पर 385 रन बना लिए। पहली पारी के आधार पर अभी भी भारतीय टीम 117 रन से आगे है। टीम इंडिया ने पहली पारी 8 विकेट पर 502 रन बनाकर घोषित की थी। टेस्ट के तीसरे दिन गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के दो बल्लेबाजों ने शतक लगाया। ओपनर डीन एल्गर ने 160 और विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक ने 111 रन की पारी खेली। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में अब तक 5 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 27वीं बार टेस्ट की एक पारी में 5+ विकेट लिए।

डीकॉक ने करियर का 5वां शतक लगाया। उन्हें अश्विन ने बोल्ड कर दिया। एल्गर ने 12वां शतक लगाया। वे 160 रन बनाकर रविंद्र जडेजा की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा को कैच थमा बैठे। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय मैदान पर पहली बार टेस्ट में शतक लगाया। वर्नोन फिलैंडर (0) को अश्विन ने बोल्ड कर दिया। दिन खेल खत्म होने के समय सेनुरान मुथुसामी 12 और केशव महाराज 3 रन बनाकर नाबाद थे।

जडेजा ने टेस्ट में 200 विकेट पूरे

जडेजा ने टेस्ट में 200 विकेट पूरे कर लिए। वे सबसे कम टेस्ट में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज हैं। उन्होंने 44 टेस्ट में 200 विकेट पूरे किए। श्रीलंका के रंगना हेराथ ने 47 टेस्ट में इस आंकड़े को छुआ था।

सबसे कम टेस्ट में 200 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज

गेंदबाज देश टेस्ट
रविंद्र जडेजा भारत 44
रंगना हेराथ श्रीलंका 47
मिशेल जॉनसन ऑस्ट्रेलिया 49
मिशेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 50
बिशन सिंह बेदी भारत 51
वसीम अकरम पाकिस्तान 51

एल्गर का भारत के खिलाफ पहला शतक

एल्गर ने भारत के खिलाफ पहला शतक लगाया। उन्होंने डीकॉक के साथ छठे विकेट के लिए 164 रन की साझेदारी की। एल्गर ने 287 गेंद की पारी में 18 चौके और 4 छक्के लगाए। कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 55 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अश्विन ने चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच कराया। डुप्लेसिस- एल्गर ने पांचवें विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी की। डुप्लेसिस ने 20वां अर्धशतक लगाया। टेम्बा बवुमा को इशांत शर्मा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। बवुमा 18 रन ही बना सके।

दूसरे दिन अफ्रीकी टीम के 3 विकेट गिरे थे

मैच के दूसरे दिन आखिरी सत्र में दक्षिण अफ्रीका ने बल्लेबाजी करते 39 रन पर ही अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। एडेन मार्कराम को 5 रन के निजी स्कोर पर अश्विन ने बोल्ड कर दिया। थिउनिस डी ब्रुईन 4 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर ऋद्धिमान साहा को कैच थमा बैठे। डेन पीट खाता खोले बगैर जडेजा की गेंद पर बोल्ड हो गए।

मयंक-रोहित ने पहले विकेट के लिए 317 रन की साझेदारी की

इससे पहले भारत के लिए मयंक अग्रवाल 215 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया। ये उनका 5 टेस्ट में पहला शतक भी है। रोहित शर्मा ने 176 रन बनाए। रोहित और मयंक दोनों ने अपनी-अपनी पारी में 23 चौके और छह छक्के लगाए। मयंक-रोहित ने पहले विकेट के लिए 317 रन की साझेदारी की।

स्कोरकार्ड: दक्षिण अफ्रीका पहली पारी

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
डीन एल्गर कै. पुजारा बो. जडेजा 160 287 18 4
एडेन मार्कराम बो. अश्विन 5 21 1 0
थिउनिस डी ब्रुईन कै. साहा बो. अश्विन 4 25 1 0
डेन पीट बो. जडेजा 0 4 0 0
टेम्बा बवुमा एलबीडब्ल्यू बो. इशांत 18 26 3 0
फाफ डुप्लेसिस कै. पुजारा बो. अश्विन 55 103 8 1
क्विंटन डीकॉक बो. अश्विन 111 163 16 2
सेनुरान मुथुसामी नाबाद 12 60 1 0
वर्नोन फिलैंडर बो. अश्विन 0 10 0 0
केशव महाराज नाबाद 3 14 0 0

रन : 385/8, ओवर : 118एक्स्ट्रा : 17.

विकेट पतन : 14/1, 31/2, 34/3, 63/4, 178/5, 342/6, 370/7, 376/8.

गेंदबाजी : इशांत शर्मा: 14-2-44-1, मोहम्मद शमी: 15-3-40-0, रविचंद्रन अश्विन: 4-11-128-5, रविंद्र जडेजा: 37-4-116-2, हनुमा विहारी: 9-1-38-0, रोहित शर्मा: 2-1-7-0.

स्कोरकार्ड : भारत पहली पारी

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
मयंक अग्रवाल कै. पीट बो. एल्गर 215 371 23 6
रोहित शर्मा स्टंप डीकॉक बो. महाराज 176 244 23 6
चेतेश्वर पुजारा बो. फिलैंडर 6 17 1 0
विराट कोहली कै. एंड बो. मुथुसामी 20 40 4 0
अजिंक्य रहाणे कै. बवुमा बो. महाराज 15 43 2 0
रविंद्र जडेजा नाबाद 30 46 0 1
हनुमा विहारी कै. एल्गर बो. महाराज 10 24 1 0
ऋद्धिमान साहा कै. मुथुसामी बो. पीट 21 16 4 0
रविचंद्रन अश्विन नाबाद 1 17 0 0

रन : 502/7, ओवर : 136, एक्स्ट्रा : 8.

विकेट पतन : 317/1, 324/2, 377/3, 431/4, 436/5, 457/6, 494/7.

गेंदबाजी : वर्नोन फिलैंडर: 22-4-68-1, कगिसो रबाडा: 24-7-66-0, केशव महाराज: 55-6-189-3, डेन पीट: 19-1-107-1, सेनुरान मुथुसामी: 15-1-63-1, डीन एल्गर: 1-0-4-1.