प्रिटी पेटल्स में गरबे की धूम

0
759

TIO भोपाल

नवरात्रि के पावन अवसर पर जब जगह-जगह गरबा का आयोजन किया जाता है, तब सभी लोग हर्षोल्लास के साथ इसमें भाग लेते है, तो नन्हे मुन्ने बच्चों का एक वर्ग ऐसा भी होता है जो इस उत्सव से अछूता ही रह जाता है क्योंकि इस विशाल उत्सव में इन मासूमों के गिरने या चोट लगने का डर रहता है।

इसी बात का खयाल रखते हुए, प्रिटी पेटल्स ग्रुप आॅफ फाउंडेशन स्कूल ने केवल अपने नन्हें मुन्ने बच्चों के लिए प्रीटी गरबा महोत्सव का आयोजन किया जिसमें स्कूल के करीब 100 बच्चों ने रंग-बिरंगी गरबा ड्रेस में पंखीडा गीत पर गरबा नृत्य किया।

इन बच्चों को 15 दिन की एक स्पेशल वर्कशॉप में गरबा की ट्रेनिंग दी गई थी।

 

इन बच्चों को विभिन्न प्रकार के गुजराती व्यंजन खिलाये गए। इसी के साथ बच्चों को Best Dance, Jewellery, Best Group, Best Dress, Best smile आदि कई पुरस्कार वितरित किये गए तथा सभी बच्चों को प्रमाण पत्र दिए गए।