कैबिनेट विस्तार को लेकर मंत्री जीतू पटवारी का बड़ा बयान

0
244

TIO भोपाल

झाबुआ उपचुनाव के बाद कमलनाथ सरकार में कैबिनेट विस्तार की अटकलें एक बार फिर तेज़ हो गई हैं। लेकिन इन अटकलोंं को लेकर खेल मंत्री जीतू पटवारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंंने इन अटकलोंं को काल्पनिक करार दिया है। उन्होंंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हो रहा है, यह एक आम प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि एक अच्छा मुख्यमंत्री इसी तरह से काम को अंजाम देता है और सीएम कमलनाथ से परिपक्व नेता प्रदेश में नहीं है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव के बाद से ही कैबिनेट विस्तार की अटकलें लगातार चल रही हैं। लेकिन आलाकमान के अंतिम फैसले नहीं लेने का कारण यह टलता जा रहा है। अब एक बार फिर कहा जा रहा है झाबुआ उप चुनाव 21 अक्टूबर के बाद सीएम मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। यही नहीं कई मंत्रियों के विभाग भी बदले जाने की खबर है। वर्तमान में मंत्रीमंडल में 6 पद खाली हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ के पास सभी मंत्रियों के कामकाज की रिपोर्ट पहुंच चुकी है। वह सबके कामकाज की समीक्षा कर रहे है। परफार्मेंस के आधार पर उनके विभागों में फेरबदल किया जाएगा। वर्तमान में 14 मंत्रियों के पास एक से ज्यादा विभाग हैं। बताया जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में कई मंत्री बिना तैयारी के पहुंच रहे थे। यहां तक कि बैठक के एजेंडे के बारे में भी उन्हें जानकारी नहीं होती। यही वजह है कि मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं।