प्रदेश में गर्मी का सितम, खरगोन का तापमान 46 डिग्री के पार

0
1006

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह से निकली तेज धूप पसीना बहा देने वाली है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया है।
Summer in the state, Khargone temperature crosses 46 degrees.
राज्य में गर्मी चरम पर है। शुक्रवार को सुबह से मौसम साफ है और तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाएं तापमान को बढ़ाने वाली है। बीते 24 घंटों में खरगोन सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री, इंदौर का 27.4 डिग्री, ग्वालियर का 23.2 डिग्री और जबलपुर का 27 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री, इंदौर का 41.4 डिग्री, ग्वालियर का 41.4 डिग्री और जबलपुर का 42.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।