कार्तिक ने शेयर किए ‘पति पत्नी और वो’ के पोस्टर, अनन्या के लिए लिखा- चिंटू की तपस्या भंग करने आ रही है

0
474

TIO

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। जिसमें कार्तिक आर्यन बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं। फिल्म का पोस्टर कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फिल्म में वे चिंटू त्यागी का रोल निभा रहे हैं। यह फिल्म 6 दिसम्बर को रिलीज होने वाली है।

कार्तिक के बाद भूमि का लुक आया सामने : कार्तिक के बाद भूमि पेडनेकर का लुक भी रिलीज कर दिया गया। जिसमें वे हाथ में किताब पकड़े हुए हैं। भूमि के बारे में लिखा है- जरा हाई मेंटेनेन्स हैं हम। फिल्म में भूमि के किरदार का नाम वेदिका त्रिपाठी रखा गया है।

तपस्या के किरदार में अनन्या : फिल्म में वो यानी तीसरा किरदार बनी हैं अनन्या पांडे। जो तपस्या के रोल में नजर आएंगी। अनन्या के पोस्टर के साथ लिख गया है- ये अग्निपथ है, इसे कोई पार नहीं कर पाया।

सोनू के टीटू भी आएंगे नजर : फर्स्ट लुक रिलीज के पहले ही फिल्म में सनी सिंह की एंट्री भी हुई है। जिसमें वे कार्तिक आर्यन के साथ अहम रोल में नजर आएंगे। इसके पहले इन दोनों की जोड़ी ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ में धमाल मचा चुकी है। सनी और कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके इसकी पुष्टि की थी।

 

View this post on Instagram

 

Sonu ke Titu aa rahe hain #ChintuTyagi se milne..🤟🏻😁 #PatiPatniAurWoh mein 😎 @mesunnysingh 🎬👬 Tera yaar hoon main 💜

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

1978 में बन चुकी इस टाइटल की फिल्म : पति पत्नी और वो टाइटल से 1978 में भी एक फिल्म बन चुकी है। जिसमें संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म का डायरेक्शन बलदेव राज चोपड़ा ने किया था।