रुझान: महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को स्पष्ट बहुमत, हरियाणा में जजपा के किंगमेकर बनने के आसार

0
418

नई दिल्ली

महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 सीटों के रुझान आ रहे हैं। इनमें भाजपा-शिवसेना गठबंधन 161 पर बढ़त बनाए हुए है। यानी वह बहुमत का आंकड़ा पार कर गई है। हरियाणा की सभी 90 सीटों के रुझान में भाजपा 41 पर आगे है। 21 तारीख को महाराष्ट्र में 61.24% और हरियाणा में 66.47% वोट पड़े थे। छह एग्जिट पोल में हरियाणा में भाजपा और महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को दोबारा बहुमत मिलने का अनुमान है। हालांकि, विपक्षी दलों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। हरियाणा में भाजपा ने सभी सीटों पर, जबकि महाराष्ट्र में भाजपा ने 150 और शिवसेना ने 126 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। महाराष्ट्र में एग्जिट पोल सही साबित हुए तो 47 साल का रिकॉर्ड टूटेगा। तब कांग्रेस पूरे पांच साल (1967 से 1972) सरकार चलाने के बाद दोबारा सत्ता में आई थी।

अपडेट्स…

  • 11:25 AM- हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला फतेहाबाद सीट से 17000 वोट से पीछे।
  • 11:15 AM- हरियाणा की कैथल सीट से कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला सात राउंड की गिनती के बाद 5014 वोट से आगे।
  • 11:00 AM- हरियाणा की दादरी सीट से भाजपा उम्मीदवार बबीता फोगाट आगे।
  • 10:55 AM- हरियाणा की पानीपत ग्रामीण से भाजपा के महिपाल ढांडा जेजेपी के देवेंद्र कादयान से 13000 वोट से आगे।
  • 10:50 AM- हरियाणा की कैथल सीट से कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला पीछे।
  • 10:45 AM- हरियाणा की नारनौंद सीट से भाजपा के कैप्टन अभिमन्यु पीछे।
  • 10:40 AM- हरियाणा की अंबाला सीट से मंत्री अनिल विज 928 वोट से आगे।
  • 10:35 AM- महाराष्ट्र की कर्जत-जामखेड सीट से शरद पवार के पोते और एनसीपी उम्मीदवार रोहित आगे।
  • 10:30 AM- महाराष्ट्र में भाजपा के छह मंत्री पीछे।
  • 10:20 AM- हरियाणा की उचाना कलां सीट से जजपा के दुष्यंत चौटाला आगे।
  • 10:10 AM- हरियाणा की आदमपुर सीट से कांग्रेस के कुलदीप विश्नोई टिक-टॉक गर्ल सोनाली फोगाट से आगे हुए।
  • 10:00 AM- हरियाणा की ऐलानाबाद से अभय चौटाला पीछे चल रहे हैं।
  • 9:55 AM- हरियाणा की आदमपुर सीट से टिक-टॉक गर्ल और भाजपा उम्मीदवार सोनाली फोगाट आगे चल रही हैं।
  • 9:45 AM- महाराष्ट्र में मुंबई की वर्ली सीट से शिवसेना के आदित्य ठाकरे आगे चल रहे हैं।
  • 9:40 AM- महाराष्ट्र की पर्ली सीट से कांग्रेस के धनंजय मुंडे भाजपा की पंकजा मुंडे से आगे चल रहे हैं।
  • 9:35 AM- नागपुर दक्षिण-पश्चिम से देवेंद्र फडणवीस आगे चल रहे हैं।
  • 9:25 AM- शिरडी से भाजपा के राधामोहन विखे पाटिल आगे चल रहे हैं।
  • 9:05 AM- भाजपा के योगेश्वर दत्त बरौदा सीट से आगे।
  • 8:50 AM- मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर करनाल सीट से आगे
  • 8:45 AM- कांग्रेस के भूपेंदर सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला सीट से आगे।
  • 8:35 AP- भाजपा सरकार में मंत्री अनिल विज अंबाला सीट से आगे।
  • 8:30 AM- चुनाव आयोग के मुताबिक, महाराष्ट्र में भाजपा 10, शिवसेना 5, कांग्रेस 3 और एनसीपी 2 सीटों पर आगे।
  • 8:25 AM- हरियाणा में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सत्ता की चाबी जननायक जनता पार्टी के हाथों ही आएगी।
  • 8:20 AM- महाराष्ट्र में भाजपा को जीत का भरोसा। पार्टी मुख्यालय में लड्डू बनाए जा रहे।
  • 8:15 AM- हरियाणा की दादरी सीट से भाजपा उम्मीदवार बबीता फोगाट ने जीत का भरोसा जताया।
  • 8:00 AM- हरियाणा और महाराष्ट्र में मतगणना शुरू।

महाराष्ट्र का एग्जिट पोल

भाजपा+ कांग्रेस+ अन्य
इंडिया टुडे-एक्सिस 166-194 72-90 22-34
एबीपी-सी वोटर 204 69 15
न्यूज 18- आईपीएसओएस 243 41 4
टाइम्स नाउ 230 48 10
टीवी 9- भारत वर्ष 197 75 16

तीन हॉट सीटें

वर्ली: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य चुनाव लड़ रहे हैं। 53 साल में पहली बार ठाकरे परिवार का कोई सदस्य चुनावी मैदान में उतरा है। आदित्य का मुकाबला राकांपा के सुरेश माने से है।

नागपुर दक्षिण-पश्चिम:  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के आशीष देशमुख से है।

परली: भाजपा की पंकजा मुंडे चुनाव लड़ रही हैं। पंकजा का मुकाबला अपने चचेरे भाई और राकांपा के धनंजय मुंडे से है। पिछली बार यहां पंकजा ने 14 हजार वोट से जीत दर्ज की थी।

हरियाणा का एग्जिट पोल

भाजपा कांग्रेस अन्य
एबीपी-सी वोटर 72 8 10
टाइम्स नाउ 71 11 8
न्यूज एक्स 75-80 9-12 1-3
न्यूज 18- आईपीएसओएस 75 10 5
टीवी 9- भारत वर्ष 47 23 20

हॉट सीटें

करनाल: सीएम मनोहर लाल खट्टर मैदान में हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के त्रिलोचन सिंह से है।

कैथल: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरेजवाला चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा के लीलीराम से है।

उचाना कलां: राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। उनका मुकाबला जजपा नेता दुष्यंत चौटाला से है।

गढ़ी-किलोई-सांपला: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा के सतीश नांदल से है।

53 सीटों के उपचुनाव पर भी नजर
उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात समेत 18 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज आ रहे हैं। इनमें उत्तर प्रदेश की 11, गुजरात की 6, बिहार और केरल में 5-5, पंजाब और असम की 4-4, सिक्किम की 3, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु की 2-2, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, मेघालय, ओडिशा और तेलंगाना की 1-1 सीट शामिल है। महाराष्ट्र की सातारा और बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट के नतीजे भी आज ही आने हैं।