झारखंड विधानसभा चुनाव / अंतिम चरण की 16 सीटों पर 9 बजे तक 12% मतदान, पूर्व मुख्यमंत्री-2 मंत्री समेत 236 प्रत्याशी मैदान में

0
236

रांची

झारखंड विधानसभा 2019 के पांचवें और अंतिम चरण की 16 सीटों पर मतदान जारी है। 9 बजे तक 12% वोट पड़े हैं। इस चरण में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी और कृषि मंत्री रणधीर सिंह समेत 236 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं, 16 सीटों पर कुल मतदाताओं की संख्या 40,05,287 है। इनमें से महिला मतदाता 19,55,336 व पुरुष वोटरों की संख्या 20,49,921 है। थर्ड जेंडर 30 व नए वोटर 93,779 है।

यहां जारी है वोटिंग
राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़,महेशपुर, शिकारीपाड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, नाला, जामताड़ा, सारठ, पोडैयाहाट,गोड्डा और महगामा विधानसभा सीट के लिए मतदान हो रहा है। इन सीटों में अनुसूचित जनजाति के लिए 7 सीट आरक्षित है, जबकि 9 सामान्य श्रेणी की सीटें हैं।

पांच सीटों पर तीन बजे तक मतदान
इसमें राजमहल, पाकुड़, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, पोड़ैयाहाट, गोड्डा और महगामा में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। वहीं, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर और शिकारीपाड़ा में सुबह 7 से अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा।

6 सीट पर झामुमो का कब्जा
2014 विधानसभा चुनाव में इन 16 सीटों में 6 पर झामुमो, 6 पर भाजपा, तीन पर कांग्रेस व एक पर जेवीएम का कब्जा है।

13 सीट पर सीधा मुकाबला

विधानसभा सीट प्रत्याशी
राजमहल अनंत ओझा (भाजपा) और केताबुद्दीन शेख (झामुमो)
बरहेट हेमंत सोरेन(झामुमो) और सिमोन मालतो (भाजपा)
लिट्‌टीपाड़ा दनियल किस्कू (भाजपा) और दिनेश विलियम मरांडी (झामुमो)
पाकुड़ बेनी प्रसाद गुप्ता (भाजपा) और आलमगीर आलम(कांग्रेस)
जामा सीता मुर्मू (झामुमो) और सुरेश मुर्मू (भाजपा)
जरमुंडी देवेंद्र कुंवर (भाजपा) और बादल (कांग्रेस)
गोड्‌डा अमित कुमार मंडल (भाजप) और संजय प्रसाद यादव (राजद)
महगामा अशोक कुमार (भाजपा) और दीपिका पांडेय सिंह (कांग्रेस)
महेशपुर मिस्त्री सोरेन (भाजपा) और स्टेफन मरांडी (झामुमो)
शिकारीपाड़ा परितोष सोरेन (भाजपा) और नलिन सोरेन (झामुमो)
नाला सत्यानंद झा (भाजपा) और रवींद्रनाथ महतो (झामुमो)
जामताड़ा वीरेंद्र मंडल (भाजपा) और इरफान अंसारी (कांग्रेस)
दुमका लुइस मरांडी (भाजपा) और हेमंत सोरेन (झामुमो)

3 सीट पर त्रिकोणीय संघर्ष

विधानसभा सीट प्रत्याशी
बोरियो सूर्य नारायण हांसदा (भाजपा), लोबिन हेंब्रम (झामुमो) और ताला मरांडी (आजसू)
सारठ रणधीर कुमार सिंह (भाजपा), परिमल कुमार सिंह (झामुमो) और उदय शंकर सिंह (झाविमो)
पौड़ेयाहाट गजाधर सिंह (भाजपा), अशोक कुमार चौधरी (झामुमो) और प्रदीप यादव (झाविमो)