- झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी
- बहुमत के लिए 41 सीटों की जरूरत
- कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन 42 सीटों पर आगे
- भाजपा 28 सीटों पर आगे
- आजसू तीन सीटों पर आगे
- जेवीएम चार सीटों पर आगे
- अन्य चार सीटों पर आगे
रांची
चुनाव नतीजों के रुझानों पर झारखंड के सीएम रघुवर दास ने कहा कि अभी नतीजे स्पष्ट नहीं है लेकिन जश्न तो कोई भी मना सकता है। उन्होंने कहा कि हम चुनाव जीत रहे हैं और भाजपा के नेतृत्व में सरकार बननी तय है। सीएम ने कहा कि जश्न कोई भी मना सकता है। रिजल्ट आने पर ही समीक्षा कर सकते हैं। अभी तीसरा राउंड ही चल रहा है, इसलिए मैं इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे। हम जीत रहे हैं और सरकार भी भाजपा के नेतृत्व में बनाएंगे। सरयू राय के बागी होने पर नुकसान के सवाल दास ने कहा कि रिजल्ट तो आ ही रहा है न, खुद ही पता चल जाएगा कि किसने किसको डैमेज किया। अगर सरयू राय डैमेज करते तो भाजपा को जो नंबर आ रहा है उतना नहीं आता। कौन किसको डैमेज किया रिजल्ट आने पर पता चल जाएगा।
तस्वीर साफ होने के साथ ही कांग्रेस दफ्तर में हुई आतिशबाजी
झारखंड विधानसभा चुनाव के अब तक मिले रुझानों में कांग्रेस-जेएमएम-राजद गठबंधन को बहुमत मिलने के स्पष्ट संकेत के बाद दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। पार्टी मुख्यालय के बाहर आतिशबाजी के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।
रुझानों के मुताबिक भाजपा ने सत्ता गंवा दी है
जमशेदपुर पूर्व सीट पर मुख्यमंत्री दास आगे, हेमंत सोरेन एक सीट पर आगे दूसरी पर पीछे
जेएमएम के नेता हेमंत सोरेन बरहेट सीट पर 5319 वोटों से आगे चल रहे हैं, वहीं दूसरी सीट दुमका पर 5381 वोटों से पीछे हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व से 1449 वोटों से आगे हैं।