एशियन लिटरेरी सोसायटी द्वारा आयोजित कला प्रदर्शनी

0
922

TIO, Delhi

एशियाई साहित्य, संस्कृति और साहित्य को बढ़ावा देने वाली लोकप्रिय संस्था एशियन लिटरेरी सोसाइटी 4 जनवरी 2020 से 11 जनवरी २०२० तक , सिविल सेवा अधिकारी संस्थान, नई दिल्ली की आर्ट गैलरी में कला प्रदर्शनी आयोजित कर रही है। इस प्रदर्शनी में विभिन्न एशियाई कला शैलियों के चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। इस प्रदर्शनी में पूरे भारत से आये अट्ठाईस कलाकार भाग ले रहे हैं।

इस कला प्रदर्शनी का उद्घाटन 4 जनवरी 2020 को, मुख्य अतिथि श्री देवराज डाकोजी ( प्रख्यात अंतराष्ट्रीय कलाकार ) ने किया। इस अवसर पर एशियन लिटरेरी सोसायटी के संस्थापक श्री मनोज कृष्णन, डॉ. मृदुला टंडन (संस्थापक- साक्षी एनजीओ), सुदर्शन कचेरी (सीईओ, ऑथर्सप्रेस) और सुश्री किरण बाबल (लेखिका) ने कलाकारों को सम्बोधित किया। डॉ. रक्षंदा रूही मेहदी और सुश्री अनीता चंद ने उद्घाटन समारोह का संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया। कला जगत से जुड़े कई कलाप्रेमियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की और इस प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न एशियाई कला शैलियों के बारे में जागरूकता फैलाने के एशियन लिटरेरी सोसाइटी की इस पहल की काफी सराहना की।

इस कला प्रदर्शनी में सुश्री सुमिता कक्कड़, डॉ. अपर्णा प्रधान, सुश्री लिप्पी परीदा, सुश्री अनिता चंद, सुश्री पायल अग्रवाल, सुश्री ऋतु भटनागर, सुश्री शिवप्रिया, सुश्री अंजलि नायक, सुश्री गौरीशा सिंह, सुश्री निर्मला सिंह, सुश्री नीती पर्ति, सुश्री इति जैन, डॉ. लतिका शाह सिंह, श्री मनोज कृष्णन, सुश्री लुबना अहमद, सुश्री किरण बाबल, सुश्री दियासिनी रॉय, सुश्री अमिता वर्मा, सुश्री कल्याणी एस. नरावने, सुश्री अदिति नारंग, सुश्री प्रिया मथिवानन, सुश्री दिविता मथिवानन, सुश्री राखी पोद्दार, सुश्री नीतू मलिक, सुश्री नीतिका सूर्यवंशी, सुश्री प्राची रस्तोगी, सुश्री याना भनोत और सुश्री स्मृति बख्शी की पेंटिंग्स को प्रदर्शित किया गया है।