शबाना आजमी की कार का एक्सिडेंट, पनवेल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती

0
922

TIO, मुंबई

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आज़मी शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे पर एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उनकी कार खलापुर टोल प्लाजा के पास दोपहर करीब 3:30 बजे एक ट्रक से टकरा गई। वह पनवेल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती है। शबाना के साथ उनके पति जावेद अख्तर भी कार में मौजूद थे। हालांकि उनको चोट नहीं आई है। अभी भी पता नहीं चल सका है कि दोनों कहां जा रहे थे। रात में, अभिनेत्री ने उनके पति जावेद अख्तर का मुंबई में 75 वां जन्मदिन मनाया था।

शबाना आजमी के कार एक्सिडेंट की खबर मिलने के बाद कई सेलिब्रिटीज और उनके प्रशंसकों ने अपनी चिंता व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है, और उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।