अब तक 3 हजार 126 मामले: आज राजस्थान में 17 और असम-गोवा में 1-1 मरीज मिले, महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 500 के करीब

0
141

नई दिल्ली

 देश में कोरोनावायरस के शनिवार को 19 नए मामले सामने आए हैं। राजस्थान में 17 जबकि गोवा और असम में 1-1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 3 हजार 126 हो गई है। इससे पहले शुक्रवार एक दिन में इस संक्रमण के सबसे ज्यादा 563 मामले सामने आए। इससे पहले गुरुवार को 486 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अभी तक इस संक्रमण के 229 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 94 की मौत हुई है। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 हजार 902 है। इनमें से 2 हजार 650 का इलाज चल रहा है। 183 ठीक हुए हैं और 68 की मौत हो चुकी है। देश में एक हफ्ते में ही इस बीमारी के 1 हजार 973 मरीज बढ़े हैं। 29 मार्च को कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 हजार 139 थी।

मोदी की अपील पर महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री की दलील- सभी लाइट एक साथ बंद हुईं तो ग्रिड फेल हो सकती है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अप्रैल को रात 9 बजे देश के लोगों से एकजुटता दिखाने के लिए 9 मिनट घरों की लाइट बंद करने की अपील की है। प्रधानमंत्री का कहना है कि लोग इस दौरान घर के दरवाजे या बालकनी पर मोमबत्ती, दीया या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाएं। इस पर महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने कहा है कि एक साथ लाइट बंद करने से पॉवर ग्रिड फेल होने का खतरा है। ऐसा हुआ तो इसे ठीक करने में एक हफ्ते लग सकते हैं। इसलिए लोग माेमबत्ती या दीया तो जलाएं, लेकिन लाइट बंद न करें।

अपदा के बीच 3 तीन राहत की खबर

  • आईआईटी रुड़की ने कोरानावायरस संक्रमितों के इलाज में लगे एम्स ऋषिकेष के डॉक्टरों की हिफाजत के लिए बेहद कम कीमत में फेस शील्ड तैयार की है। इनकी प्रति शील्ड लागत सिर्फ 5 रुपए है। इन ट्रांसपेरेंट शील्ड को 3डी प्रिंटिंग तकनीक से तैयार किया गया है।
  • आईआईटी हैदराबाद, से जुड़े स्टार्टअप एयरोबायोसिस इनोवेशन्स ने एक कम लागत वाला, पोर्टेबल इंमरजेंसी वेंटिलेटर बनाया है। इसे ‘जीवन लाइट’ नाम दिया गया है। इसकी लागत 1 लाख रुपए है। यह कोरोनावायरस के मरीजों के इलाज में मददगार हो सकता है।
  • महाराष्ट्र में पुणे के वैज्ञानिक डॉ मिलिंद कुलकर्णी ने पॉलीप्रोपेलीन मटेरियल से एक खास स्टिक तैयार की है। यह कोरोनावायरस के मरीजों के स्वाब का सैम्पल लेने में मददगार हो सकती है। बेंगलुरु में इसका क्लीनिकल ट्रायल किया जा रहा है

26 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंचा कोरोना

राज्य कितने संक्रमित कितनी मौत कितने ठीक हुए
महाराष्ट्र 490 26 50
तमिलनाडु 411 1 6
दिल्ली 386 7 8
केरल 295 2 42
आंध्रप्रदेश 164 1 2
तेलंगाना 229 12 32
राजस्थान 196 4 3
उत्तरप्रदेश 174 2 17
कर्नाटक 134 4 11
मध्यप्रदेश 154 9 0
गुजरात 95 9 10
जम्मू-कश्मीर 75 2 3
प.बंगाल 53 6 3
हरियाणा 58 1 27
पंजाब 53 5 1
बिहार 31 1 3
चंडीगढ़ 18 0 0
असम 24 0 0
लद्दाख 14 0 3
अंडमान-निकोबार 10 0 0
उत्तराखंड 16 0 2
छत्तीसगढ़ 9 0 3
हिमाचल प्रदेश 6 2 1
गोवा 7 0 0
ओडिशा 20 0 2
पुडुचेरी 5 0 0
मणिपुर 2 0 0
झारखंड 2 0 0
मिजोरम 1 0 0
अरुणाचल प्रदेश 1 0 0

*ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमितों की संख्या 2 हजार 547 है। इनमें से 2 हजार 322 का इलाज चल रहा है। 162 ठीक हो चुके हैं और 62 की मौत हो चुकी है।

देश के 8 राज्यों के हाल

  • मध्यप्रदेश; कुल संक्रमित- 154: राज्य में शुक्रवार को 34 नए मामले सामने आए। इसमें स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भी शामिल हैं। इनकी दूसरी रिपोर्ट भी शुक्रवार को पॉजिटिव आई। इंदौर में सबसे ज्यादा 23 केस सामने आए। यहां संक्रमितों की संख्या 112 हो गई। वहीं, मुरैना में 10 नए मामले आए। यहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 12 हो गई। प्रदेश में अब तक भोपाल में 9, जबलपुर में 8, उज्जैन में 7, ग्वालियर-शिवपुरी में 2-2 और खरगोन-छिंदवाड़ा में एक-एक संक्रमित मिला है। इंदौर में 5, उज्जैन में 2 और खरगोन में 1 पीड़ित की मौत हो चुकी है।
  • महाराष्ट्र; कुल संक्रमित- 490: राज्य में शुक्रवार को कुल 67 नए मामले सामने आए। अब संक्रमितों की संख्या 490 हो गई है। राज्य में शुक्रवार को 6 मौत हुईं।