कोरोनावायरस की दूसरी लहर आने की आशंका से एशियाई समेत दुनिया भर के बाजार लुढ़के

0
240

TIO मुंबई

शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई 1101.68 अंक नीचे और निफ्टी 357.05 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। इससे पहले गुरुवार को बीएसई 32.36 अंक नीचे और निफ्टी 22.05 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई में 766.63 अंक तक और निफ्टी में 231.1 पॉइंट की गिरावट देखने को मिली थी। कारोबार के अंत में बीएसई 708.68 अंक नीचे 33,538.37 पर और निफ्टी 214.15 पॉइंट नीचे 9,902.00 पर बंद हुआ था।

बीएसई में शामिल बैंक शेयरों में गिरावट

बैंक गिरावट (%)
सिटी यूनियन बैंक 2.23 %
HDFC बैंक 2.78 %
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 3.02 %
एक्सिस बैंक 3.58 %
ICICI बैंक 3.87 %
कोटक बैंक 4.12 %
फेडरल बैंक 4.69 %
RBL बैंक 5.64 %
इंडसइंड बैंक 6.34 %

दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
गुरुवार को दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 6.90 फीसदी की गिरावट के साथ 1,861.82 अंक नीचे 25,128.20 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 5.27 फीसदी गिरावट के साथ 527.62 अंक नीचे 9,492.73 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 5.89 फीसदी गिरावट के साथ 188.04 पॉइंट नीचे 3,002.10 पर हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.33 फीसदी गिरावट के साथ 9.59 अंक नीचे 2,911.31 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी, फ्रांस के बाजार में भी गिरावट रही।

कोरोनावायरस की दूसरी लहर का आशंका

भारत कोरोना से दुनिया का चौथा सबसे संक्रमित देश बन गया है। अब तक इस लिस्ट में भारत छठे नंबर पर था। पिछले कुछ दिनों में अपने यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी आई है। यही कारण है कि एक दिन के अंदर दो देश स्पेन और यूके पीछे छूट गए और भारत कोरोना संक्रमण के मामले में उनसे आगे निकल गया। बुधवार तक यूके चौथे और स्पेन पांचवें नंबर पर था। भारत से आगे अब सिर्फ तीन देश बचे हैं- अमेरिका, रूस और ब्राजील। इसे कोरोनावायरस की दूसरी लहर की आशंका के तौर पर देखा जा रहा है।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,98,300 हो गई है। इनमें 1,42,811 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 1,46,972 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 8,502 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 7,596,987 हो चुकी है। इनमें 423,844 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 116,034 हो चुकी है।