वायुसेना में शामिल हुए राफेल

0
283

TIO NEW DELHI

भारत और चीन में सीमा पर जारी गतिरोध के बीच आज पांच राफेल लड़ाकू विमानों को अंबाला एयरबेस पर औपचारिक रूप से वायुसेना में शामिल कर लिया गया। अब फ्लाईपास्ट की बारी है। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ली सहित चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, वायुसेनाध्यक्ष आरकेएस भदौरिया सहित अन्य लोगों ने हिस्सा ले रहे हैं। विमान को विधिवत तौर पर वायुसेना की 17वीं स्कवाड्रन में शामिल किया जाएगा। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-

अंबाला में भारतीय वायुसेना के एयरबेस पर फ्लाईपास्ट के दौरान कम गति पर उड़ान भरते राफेल लड़ाकू विमान।

राजनाथ और फ्लोरेंस ने देखा राफेल का फ्लाईपास्ट
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ली ने राफेल लड़ाकू विमानों के फ्लाईपास्ट को देखा।

 

फ्रांसीसी कंपनी ने भारतीय पायलटों को दी राफेल उड़ाने की ट्रेनिंग
राफेल जेट उड़ाने के लिए भारतीय वायुसेना के पायलटों को खासतौर से ट्रेनिंग दी गई हैं। फ्रांसीसी कंपनी द्वारा कई समूहों में भारतीय पायलटों को ट्रेनिंग दी जा रही है। साल 2018 में इस खास ट्रेनिंग के लिए एक फाइटर पायलट, एक इंजीनियर और चार तकनीकी विशेषज्ञों को पहले ग्रुप में चुना गया था।

 

वायुसेना में शामिल हुआ राफेल
राफेल लड़ाकू विमान को भारतीय वायुसेना में शामिल कर लिया गया है। सर्वधर्म प्रार्थना के बाद अब फ्लाईपास्ट की बारी है।

अंबाला के वायुसेना एयरबेस में राफेल इंडक्शन सेरेमनी के लिए आयोजित ‘सर्वधर्म प्रार्थना’ खत्म हो गई है। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ली और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया उपस्थित थे।