कनुप्रिया के बड़ते कदम

0
1122

TIO

कनुप्रिया ऋषिमम को करणी सेना की मुंबई प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने न्यू app Enjoy box के लिए एक वेब सीरीज मर्डर मिस्ट्री “कौन?” में इंस्पेक्टर की प्रमुख भूमिका अदा की है। जो दीपावली के आस पास रिलीज होगी। इसके अलावा एक – दो वेब सीरीज हैं, उनमें भी वह प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। जिनकी शूटिंग लाईन अप हैं। वह क्राईम अलर्ट के कुछ एपिसोड भी कर रही हैं। जो जल्द ही दंगल चैनल पर टेलीकास्ट होंगे। इनके अलावा वह कुछ स्क्रिप्ट लिख रही हैं। उनका कहना है कि, कोशिश है उन्हें अपने बैनर ऋषिमम प्रोडेक्शन के तले बनाऊँ। उन्होंने कहा कि, बहुत गौरव की बात है कि करणी सेना में मुझे उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। करणी सेना की महिला शाखा में शामिल होना गर्व की बात है, उसमें शामिल होने इसीलिए जरूरी लगा कि आजकल कई नए app आ रहे हैं। जिनमें अश्लीलता की चरम सीमा को पार कर लिया है, उनके खिलाफ आवाज उठाना और महिलाओं के शोषण के खिलाफ खड़े होना।