छतरपुर में रिटायर्ड आचार्य का अपहरण, मांगी इतनी बड़ी फिरौती

0
365

TIO छतरपुर

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो की सेवाग्राम कॉलोनी में रहने वाले एक रिटायर्ड आचार्य का अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने रिटायर्ड आचार्य के स्वजनों से 25 लाख रुपए की फिरौती की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पर्यटन स्थल खजुराहो के सेवा ग्राम में रहने वाले 62 वर्षीय रिटायर्ड आचार्य चंद्रभान द्विवेदी सरस्वती शिशु मंदिर में कार्यरत रहे हैं। उन्हें अपने इलाज के लिए ग्वालियर जाना था लिहाजा उनका बेटा 19 सितंबर को उन्हें छतरपुर तक छोड़ने के लिए खजुराहो से आया था। रिटायर्ड आचार्य छतरपुर से ग्वालियर पहुंचे और फिर लापता हो गए। खजुराहो एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल ने बताया कि आचार्य का अपहरण 19-20 सितंबर के दरमियान हुआ है। छतरपुर जिले की पुलिस पार्टियां आचार्य की खोज में जुटी हुई है।