कोरोना: देश में 24 घंटे में 813 मौत हुईं, अब तक 71.56 लाख संक्रमित

0
221

TIO

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 71.56 लाख हो गया है। रविवार को 67 हजार 789 केस आए, 71 हजार 564 मरीज ठीक हो गए, जबकि 813 की मौत हो गई। बीते 24 घंटे में 85% मौतें सिर्फ 10 राज्यों में हुई हैं। इनमें भी सबसे ज्यादा 309 संक्रमितों ने महाराष्ट्र में दम तोड़ा। इसके बाद कर्नाटक में 75, जबकि तमिलनाडु में 65 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई।

अब तक 61.48 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 9 हजार 2096 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिकवरी का आंकड़ा बढ़ने से एक्टिव केस भी कम हो रहे हैं। बीते 26 दिनों में इसमें 15% की गिरावट आई है। ये 16 सितंबर को 10.17 लाख के पीक पर थे, जो अब 8.61 लाख पर पहुंच गए हैं। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

मध्यप्रदेश

रविवार को राज्य में संक्रमण के 1575 मामले सामने आए। 1985 लोग डिस्चार्ज किए गए और 25 मरीजों की मौत हो गई। अब तक1 लाख 46 हजार 820 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 15 हजार 177 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 1 लाख 29 हजार 19 लोग अब तक रिकवर हो चुके हैं, जबकि 2624 मरीजों की मौत हो चुकी है।