अखिल भारतीय सिंधी समाज (सामाजिक कार्यों को समर्पित संस्था) हरीश गनवानी अध्यक्ष चुने गए

0
1026

TIO BHOPAL

अखिल भारतीय सिंधी समाज के सर्व सम्मति से चुने गए नए अध्यक्ष हरीश गनवानी रावेर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष( मेयर) रह चुके है तथा देशभर में सामाजिक कार्य कर चुके है। अपने बड़े राजनैतिक रसूख के चलते कई पदों पर रह चुके है और सदैव ही सामाजिक कार्यों में जुटे रहते है। अपने व्यस्ततम व्यावसायिक गतिविधियों के बावजूद समाज के लिए हमेशा लगे रहते है। अखिल भारतीय सिंधी समाज की स्थापना स्व. श्री दादा लक्ष्मणदास केसवानी भोपाल व श्री दीपक कोडवानी ने साठ वर्ष पूर्व की थी। तब से यह संस्था लगातार सामाजिक कार्य कर रही है। देशभर में प्रादेशिक लेवल व जिला स्तर पर भी इसकी शाखाएं फैली हुई है।

अध्यक्ष हरीश गनवानी

यहां बताना उल्लेखनीय है कि स्व. श्री दादा लक्ष्मणदास केसवानी ने अपना पूरा जीवन इस संस्था में खपा दिया था। यह वहीं संस्था है जिसने सिंधी भाषा के लिए अनेकों कार्य किए। देश हित में अनेकोंअनेक ऐसे कार्य किए जिसकी मिसाल दी जाती रही है। सन 1965 में पहली बार कश्मीर में धारा 370 को लेकर इसी संस्था ने प्रदर्शन किया था तथा पाकिस्तान में सिंध प्रांत की आजादी की मांग करने वाला यह पहला संगठन था। इस संस्था से देश-विदेश के कई ओद्योगिक घराने मध्यमवर्गीय परिवार व आम आदमी हमेशा जुड़ा रहा है। देशभर में सम्मेलन कर करके यह संस्था देशहित व सिंधी समाज को राजनैतिक अधिकार दिलवाने हेतु कार्य करती रही है।मध्यप्रदेश सिंधी साहित्य अकादमी का गठन करवाने के पीछे दिग्विजय सिंह सरकार में इसी संस्था ने माहौल तैयार करके गठन करवाया था। इसी तरह से राजस्थान सिंधी साहित्य अकादमी का भी गठन करवाया था तथा देश के सभी राजनैतिक दलों के ऊपर दबाव बनाकर समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व दिलवाने का पूर्ण रूप से प्रयास किया। तथा सिंधी समाज को सिंध से माइग्रेट होने की वजह से विशेष अधिकारों की सरकार से लंबे समय से मांग करती आ रही है। संस्कृति व साहित्य के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान रहा है। अब सिंधी बच्चों को आने वाले समय में नए-नए क्षेत्रों में कार्य करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।  आने वाले समय में भी यह कार्य संस्था इसी तरह करती रहेगी।

नव नियुक्त अध्यक्ष ने अपनी टीम जल्द ही घोषित करेंगे तथा देशभर का दौरा करके समाज की कठिनाईयों के बारे में सरकार औैर आम आदमी के बीच में सेतु का कार्य करते रहेंगे। संस्था के को फाउंडर मनोहर देव इंदौर व शशी कुमार केसवानी भोपाल की देखरेख में कार्य किया जाएगा। जिससे सिंधिी समाज को अपने हक व राजनैतिक अधिकार मिल सके और साथ ही साथ ऐसे कार्य भी जो देशहित में सामाज कर सकता है।

को फाउंडर श्री मनोहर देव

उनको विशेष रूप से किया जाएगा। यह संगठन किसी भी राजनैतिक दल से नहीं जुड़ा है। संस्था में जुड़े व्यक्ति किसी भी राजनैतिक दल से जुड़े हो सकते है पर यह संगठन अराजनैतिक रूप से ही कार्य करेगा तथा विशेष तौर पर सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यक कार्यों में कार्य करता रहेगा। देशभर में संगठन जल्द ही एक सदस्यता अभियान चलाएगा। जिससे संस्था को देशभर में विराट स्वरूप में कार्य कर सके। फिलहाल कोरोना काल के चलते सभी बैठकें जूम पर आयोजित की जाएगी तथा देश में फैले कोरोना महामारी में समाज अपना पूरा सहयोग सरकार व लोगों को देता रहेगा

को फाउंडर शशी कुमार केसवानी