30 नवंबर तक जारी रहेगा अनलॉक-5, संक्रमण दर कम, पर फेस्टिव सीजन में 5 राज्यों में कोरोना के मामले बढ़े; अब तक 79.47 लाख केस

0
286

TIO

इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने कहा कि पहले की अपेक्षा संक्रमण की दर में जरूर कमी आई है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। ICMR के डायरेक्टर जनरल बलराम भार्गव ने मंगलवार को कोविड-19 की वीकली रिपोर्ट पेश की।

बताया कि फेस्टिवल सीजन में केरल, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली में कोरोना केस बढ़े हैं। मंगलवार को दिल्ली में रिकॉर्ड 4853 नए मरीज मिले। अब तक एक दिन में मिले मरीजों का ये आंकड़ा सबसे ज्यादा है। भार्गव ने कहा कि इस समय सभी को सतर्क रहना होगा। बचाव के लिए कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय के अफसर और नीति आयोग के सदस्य भी मौजूद थे।

कंटेनमेंट जोन में सख्त लॉकडाउन जारी रहेगा

इस बीच, अक्टूबर का आखिरी हफ्ता चल रहा है और लोगों को अनलॉक की नई गाइडलाइन का इंतजार था। केंद्र ने मंगलवार को स्थिति साफ की और कहा कि अनलॉक-5 के तहत 31 अक्टूबर तक के लिए जारी की गई गाइडलाइन अब 30 नवंबर तक लागू रहेगी।

गृह मंत्रालय ने कहा कि राज्यों के भीतर और दूसरे राज्यों में आने-जाने पर कोई रोक नहीं रहेगी और ना ही इसके लिए अलग से कोई मंजूरी लेने की जरूरत होगी। इस दौरान कंटेनमेंट जोन में सख्त लॉकडाउन भी जारी रहेगा।

ICMR और स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये भी कहा

  • अब तक मिले 8% संक्रमितों की उम्र 17 साल से कम रही है। 5 साल से कम आयु के बच्चों में बेहद कम मामले सामने आए हैं।
  • भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को फेज-3 ट्रायल की मंजूरी दे दी गई है।
  • कैडिला भी फेज-2 का ट्रायल कर रहा है। सीरम इंस्टीट्यूट ने फेज-2 बी का ट्रायल पूरा कर लिया है। अभी यूएस, ब्राजील और साउथ अफ्रीका से ट्रायल के नतीजे आने बाकी हैं।
  • प्रति 10 लाख में मिलने वाले संक्रमित और मौत की संख्या अन्य देशों की तुलना में काफी कम हो गई है।
  • एक्टिव केस में लगातार गिरावट हो रही है। ये देश के लिए अच्छा संकेत है।
  • लगातार 7 दिन से संक्रमितों के मिलने की दर 5% से कम है। सोमवार को 9 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हुई। इनमें 3.75% लोग संक्रमित पाए गए।

    एक्टिव केस में तेजी से गिरावट जारी

    देश में कोरोना के एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट आ रही है। सोमवार को इसमें 28 हजार 132 की कमी आई। यह अब तक की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले 21 सितंबर को सबसे अधिक 28 हजार 653 एक्टिव केस कम हुए थे।

    देश में अब तक 79 लाख 64 हजार 222 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 71 लाख 98 हजार 877 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 27 हजार 426 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 1 लाख 19 हजार 551 मरीजों की मौत हो चुकी है।

    मध्यप्रदेश

    राज्य में सोमवार को 720 नए मरीज मिले, 1095 लोग रिकवर हुए और 5 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 67 हजार 969 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 10 हजार 857 संक्रमितों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 54 हजार 222 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक 2890 लोगों की मौत हो चुकी ह