TIO PATNA
बिहार की बाजी किसके हाथ होगी, इसका फैसला कुछ घंटों में हो जाएगा। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीते हुई वोटिंग के बाद अब मतों की गिनती हो रही है। रुझानों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। शुरू में गठबंठन आगे था, लेकिन सभी 243 सीटों के रुझान आने के बाद तस्वीर पलटती दिख रही है। ताजा खबर के अनुसार, महागठबंधन 122 तो एनडीए 104 पर आगे चल रहा है। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उसे 70 सीटेंं मिलती नजर आ रही है। वहीं आरजेडी 69 सीट पर आगे है। जेडीयू को 49 सीटें मिल सकती हैं। बिहार में बहुमत का आंकड़ा 122 सीट है। बड़ी खबर यह भी है कि हसनपुर सीट से लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पीछे चल रहे हैं। इसी तरह हम पार्टी के नेता जीतनराम मांझी पर भी हार का डर मंडरा रहा है।
बिहार चुनाव परिणाम की अब तक की बड़ी बातें
10.44AM: अब सभी की नजर चिराग पासवान पर है। सवाल है कि क्या कुछ सीटें कम पड़ने पर एनडीए उनसे समर्थन मांग सकती है। लोकजनशक्ति पार्टी को चार से छह सीट मिल सकती है।
10.44AM: चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, अब तक 243 में से 200 सीटों के रुझान आए हैं। इनके मुताबिक, एनडीए 102 सीटों पर आगे है। इनमें भाजपा के खाते में 54 सीट, JDU को 42 और विकासशील इन्सान पार्टी को 5 और मांझी की पार्टी HAM को 1 सीट मिलती दिख रही है। दूसरी और महागठबंधन 88 सीटों पर आगे है, जिनमें RJD को सबसे ज्यादा 57 सीट जाती दिख रही है। कांग्रेस को 17 और लेफ्ट को 14 सीट मिलती दिख रही है। बसपा एक सीट पर आगे चल रही है, वहीं BSP एक सीट पर, लोजपा 4 सीट पर, AIMIM दो सीट पर आगे चल रहे हैं। निर्दलीय के खाते में 3 सीट जाती दिख रही है।
10.40AM: लोगों में नीतीश कुमार के खिलाफ गुस्सा है। एनडीए की लाज भाजपा ने बचाई है। वहीं आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी है। उसे जितनी सीटें मिल रही हैं, बाकी दल उसके आसपास भी नहीं हैं।
10.94AM: इससे पहले मतगणना शुरू होने के पहले घंटे में ही तेजस्वी ने शतक लगा लिया था। महागठबंधन में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी है, वहीं एनडीए में भाजपा सबसे बड़ी बनती दिख रही है। थोड़ी देर में साफ हो जाएगा कि बिहार की जनता ने अगले पांच साल सेवा का मौका किसे दिया है, मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या आरजेडी के तेजस्वी यादव। दिन में दो या तीन बजे तक तस्वीर पूरी साफ हो जाएगी। एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार बिहार में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। यानी सुशासन बाबू का सफर यही थम जाएगा। महागठबंधन विजयी होता है तो तेजस्वी यादव के लिए इससे बड़ा बर्थडे गिफ्ट कोई दूसरा नहीं होगा।
9.00AM: : बिहार विधानसभा चुनाव का पहला रुझान एनडीए के पक्ष में आया है। भाजपा दो सीट पर आगे चल रही है। ताजा खबर लिखे जाने तक एनडीए सोलह सीट पर तो महागठबंधन 20 सीटों पर आगे चल रहे हैं। पूर्णिया में भाजपा आगे चल रही है। औरंगाबाद से बीजेपी प्रत्याशी रामाधार सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शंकर सिंह से 941 वोटों से आगे चल रहे हैं। मुजफ्फरपुर के पारु व बरूराज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आगे।
मधुबनी जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना शुरू हो चुकी है। मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलट से हुई है। विभिन्न दलों के अभिकर्ता मतगणना केंद्र के भीतर पहुंच चुके हैं।8.00AM: : मतगणना के लिए चुनाव आयोग ने व्यापक बंदोबस्त किए हैं। कोरोना महामारी देखते हुए शारीरिक दूरी का पालन करने को कहा गया है। साथ ही मास्क और सैनेटाइटज वितरित किए गए हैं। बिहार चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। नियमानुसार पहले सबसे पहले बैलेट पेपर से डाले गए मतपत्रों की गणना होगी। सुबह 8:15 बजे ईवीएम से गणना की शुरुआत हो पाएगी।
7.44AM: : बिहार में तीन चरण में मतदान हुआ है। पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण के लिए 3 नवंबर को और तीसरे चरण के लिए 7 नवंबर को वोट पड़े थे। जदयू और भाजपा ने अन्य छोटे सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ा, वहीं महागठबंधन में मुख्य रूप से लालू यादव की पार्टी और कांग्रेस रहे। आखिरी चरण के चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश कुमार ने कहा था कि यह उनका आखिरी चुनाव होगा।