मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड

0
197

TIO BHOPAL

उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है। समूचा उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में है। वहां से आ रही सर्द हवाओं से समूचा मध्य प्रदेश भी ठिठुरने लगा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक ठंड के तीखे तेवर एक जनवरी तक इसी तरह बने रहने के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक पहुंच सकता है। सोमवार से हवाओं का रुख उत्तरी होते ही राजधानी सहित पूरे प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग शीतलहर की चपेट में आ चुके हैं। फसलों पर पाला पड़ने की आशंका भी बढ़ गई है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि आसमान साफ होने और वातावरण में नमी नहीं होने के कारण धूप तो निकल रही है, लेकिन लगभग 15 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं के कारण धूप में भी सिहरन महसूस हो रही है। साथ ही अधिकतम तापमान भी नहीं बढ़ पा रहा है। पिछले 3 दिनों से इंदौर में उत्तर पूर्वी बर्फीली सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले दो दिनों से इंदौर में कोल्ड डे की स्थिति निर्मित हो रही है। बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम 19.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह के समय आद्रता 61% रही वही दृश्यता 3000 मीटर तक दर्ज की गई। उत्तर पूर्वी हवाएं 20 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली।

पहाड़ों में बर्फबारी के बाद समूचा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। इसका असर मप्र पर दिखाई दे रहा है। प्रदेश का 70 फीसदी हिस्सा कड़ाके की ठंड से ठिठुर गया है।

भाेपाल समेत 17 जिलाें में रात का तापमान 8 डिग्री से नीचे पहुंच गया। राजधानी में दिन का तापमान भी सामान्य से 6 डिग्री नीचे 19.3 डिग्री पर पहुंच गया। यह काेल्ड डे रहा। उज्जैन समेत 5 अन्य जिलाें में भी काेल्ड डे रहा। इंदाैर व धार में सीवियर काेल्ड डे रहा। भाेपाल में रात का तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे 7.8 डिग्री दर्ज किया गया।

माैसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि इंदाैर में दिन का तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम 19.8 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी में दिन भर खासी ठंडक रही। प्रदेश भर में रात का सबसे कम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दतिया में दर्ज किया गया।

ऐसी ठंड की यह है खास वजह

पांडे के मुताबिक हवा का रुख उत्तरी है। हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में हुई बर्फबारी के बाद अब वहां बर्फ पिघलने लगी है। यह बर्फीली हवा ही यहां सीधी पहुंच रही है। उत्तर भारत में अभी हवा के ऊपरी हिस्से में ऐसा काेई भी चक्रवात नहीं है, जाे इस सर्द हवा काे राेक सके ।

आज शीतलहर के आसार

पांडे ने बताया कि बुधवार काे भाेपाल, ग्वालियर-चंबल संभागाें एवं उज्जैन, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, शाजापुर, रतलाम, नीमच, मंदसाैर, राजगढ़, सीहाेर, रायसेन, इंदाैर व धार जिलाें में शीतलहर चलने का अनुमान है।

क्या हाेता है काेल्ड डे और सीवियर काेल्ड डे- माैसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के मुताबिक जब दिन का तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री कम हाे और रात का तापमान 10 डिग्री या उससे कम हाे ताे काेल्ड डे हाेता है। दिन का तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री या उससे भी कम हाे और रात का तापमान 10 डिग्री सया उससे कम हाे ताे सीवियर काेल्ड डे हाेता है।

दतिया में 3.2 डिग्री, प्रदेश में सबसे ठंडा

  • ग्वालियर 3.8
  • शाजापुर 4.4
  • गुना 4.5
  • नाैगांव 4.5
  • राजगढ़ 4.8
  • पचमढ़ी 5.0
  • धार 5.4
  • रायसेन 5.5
  • टीकमगढ़ 5.7
  • खजुराहाे 6.4
  • रतलाम 6.4
  • सागर 6.7
  • खरगाेन 7.0
  • मंडला 7.6
  • रीवा 7.6
  • भाेपाल 7.8