उम्मीदों का उजियारा बनकर आया नए साल का नया सवेरा

0
226

TIO NEW DELHI

आखिर 2020 विदा हो ही गया। पूरी दुनिया 2021 को उम्मीदों भरी निगाहों से ताक रही है। सबसे बड़ी आस कोरोना वैक्सीन से है। और हो भी क्यों न। आखिर पूरा 2020 कोरोना को झेलते ही तो बीता है। दुनियाभर के लोग पूरे साल जानलेवा कोरोनावायरस की लाल तस्वीर देखते रहे। वैज्ञानिकों ने इसे Severe Acute Respiratory Syndrome Coronavirus-2 यानी SARS-CoV-2 नाम दिया है। तो आइये नए साल के पहले दिन देखते हैं उस अनोखे पार्टिकल की तस्वीर जो हू-ब-हू कोरोनावायरस की तरह दिखता है। इसके चारों ओर भी कोरोनावायरस की तरह स्पाइक्स हैं। लेकिन, यह एकदम उलटा काम करता है। यह कोरोना फैलाता नहीं, बल्कि उसके वायरस को मारता चलता है।

वहीं 2021 उम्मीद का उजियारा लेकर आया है। भारत को जल्द ही कोरोना वैक्सीन मिलने वाली है जिससे हम अज्ञात दुश्मन के खिलाफ लड़ाई को प्रभावी तरीके से लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे। आज कोरोना वैक्सीन को आपात मंजूरी देने के लिए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की बैठक होनी है। दूसरी ओर नए साल पर घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई है। इसके अलावा दिसंबर 2020 में पिछले छह महीने की तुलना में कोरोना के सबसे कम मामले सामने आए। इससे पता चलता है कि देश वायरस के खिलाफ लड़ाई सही दिशा में लड़ी जा रही है।

1 जनवरी 2021 से अंग्रेजी कैलेंडर का नया वर्ष आरंभ हो रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार नए साल की शुरुआत कन्या लग्न और कर्क राशि में हो रही है। पहली जनवरी को चंद्रमा, मंगल और शनि ये तीन ग्रह अपनी राशि में रहेंगे। 1 जनवरी को सभी नक्षत्रों में सबसे शुभ माना जाने वाला पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 31 दिसंबर को ही हिंदू कैलेंडर का नया महीना पौष भी आरंभ हो जाएगा। आइए जानते हैं नए वर्ष 2021 के पहले दिन और क्या-क्या शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है।

  • ज्योतिष गणना के आधार पर वर्ष 2021 के स्वामी बुध ग्रह हैं। वहीं अगर अंक ज्योतिष के नजरिए से बात की जाय तो साल 2021 के अंको का कुल योग 5 आता है। अंक 5 बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है।
  • साल 2021 के पहले ही दिन यानी 01 जनवरी को पुष्य योग बन रहा है। पुष्य नक्षत्र 31 दिसंबर शाम 7 बजकर 49 मिनट से 1 जनवरी तक रहेगा। इस कारण से साल के आखिरी दिन गुरु पुष्य और साल के पहले दिन शुक्रपुष्य का योग बनेगा। ऐसे में साल के पहले दिन नई खरीदारी और निवेश करना बहुत ही शुभ रहेगा।
  • 01 जनवरी 2021 को अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि योग भी बनेगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ये दोनों योगो को बहुत ही शुभफल देने वाला माना गया है।
  • नए साल 2021 के पहले महीने में 6 दिन शुभ मुहूर्त होंगे। 6, 19, 21, 25 और 28 जनवरी को सर्वार्थसिद्धि योग रहेंगे। 
  • खरमास के चलते 14 जनवरी 2021 तक विवाह और मांगलिक काम नहीं होंगे। 

कोरोना के कठिन काल में मुसीबतों का सामना कर नई राह ढूंढकर उस पर चलने वालों में फतेहाबाद रोड निवासी यश खंडेलवाल भी हैं। उनके पिता का इंजन स्पेयर पार्ट्स का पुश्तैनी कारोबार है। लॉकडाउन में यह ठप हो गया। यश ने पहले सोचा कि नौकरी की जाए लेकिन लॉकडाउन में काम कैसे मिलता? इसलिए नया रास्ता सोचा, गाय के गोबर से उत्पाद बनाना शुरू किया। इसमें प्रतिस्पर्धा भी कम है, काम चल निकला। गोबर से धूपबत्ती, मूर्तियां, हवन सामग्री बनाने का छोटा सा कारखाना खोल लिया। वह बताते हैं कि उनका खुद का संकट तो दूर हुआ है, छह लोगों को रोजगार भी दिया। अब लोग उनके पास पूछने के लिए आते हैं कि यह काम कैसे किया जा सकता है।