अभिषेक की पत्नी रुजिरा कल होंगी सीबीआई के सामने पेश

0
313

TIO NEW DELHI

कोयला घोटाले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का परिवार घिरता नजर आ रहा है। रविवार को ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंचकर CBI ने उनकी पत्नी रुजिरा को नोटिस दिया था। अब रुजिरा की बहन मेनका गंभीर को भी समन जारी किया गया है। मेनका से आज CBI पूछताछ कर सकती है।

अभिषेक बोले- हम झुकने वाले नहीं
अभिषेक ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि आज (रविवार) दोपहर 2 बजे CBI ने मेरी पत्नी के नाम का नोटिस दिया। हमें कानून पर पूरा भरोसा है। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि इस तरह से वे हमें डराने में कामयाब हो जाएंगे, तो यह उनकी बहुत बड़ी भूल है। हम उनमें से नहीं, जिन्हें झुकाया जा सके।

CBI-ED ही भाजपा के सहयोगी
इस बीच, तृणमूल सांसद सौगत रॉय ने कहा कि भाजपा के साथ कोई सहयोगी नहीं है। CBI और ED ही उनके सहयोगी हैं। अपने इन्हीं सहयोगियों की मदद से वे अन्य पार्टियों को धमकाते हैं और तृणमूल पर दबाव बनाते हैं। हमारे नेताओं को जो भी नोटिस दिया गया है, उसका कानूनी तरीके से मुकाबला करेंगे।

नोटिस की टाइमिंग पर उठे सवाल
TMC इस मामले में CBI के नोटिस की टाइमिंग पर भी सवाल उठ रही है। TMC ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इस तरह का नोटिस दिए जाने को राजनीति बताया है। इससे पहले भी ममता सरकार कई बार केंद्र पर सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगा चुकी है। उधर, भाजपा ने कहा कि ये मामला काफी पहले से चल रहा है। CBI ने इस मामले में पहली बार जांच शुरू नहीं की है।