TIO NEW DELHI
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं बंगाल के तीसरे चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि एक मजबूत और निर्णायक नेतृत्व ही बंगाल में शांति, समृद्धि और विकास सुनिश्चित कर बंगाल को आत्मनिर्भर बना सकता है। इसलिए मतदान अवश्य करें और बंगाल के विकास में भागीदार बने।’चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 475 सीटों पर 7 बजे से वोटिंग जारी है। इन सीटों पर 5857 प्रत्याशी मैदान में हैं। बंगाल में और असम में ये तीसरे फेज का चुनाव है। इसके साथ ही असम में चुनाव पूरा हो जाएगा। वहीं तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में आज एक फेज में ही चुनाव हो रहे हैं।
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से चुनाव लड़ रहे स्वपन दासगुप्ता का मुकाबला रोचक होगा। वहीं, असम में तीन मंत्रियों सहित राज्य के भाजपा अध्यक्ष भी चुनाव लड़ रहे हैं। असम भाजपा के बड़े नेता हेमंत बिस्वा सरमा भी इस फेज में चुनाव लड़ रहे हैं
बंगाल के उलुबेड़िया में TMC नेता के घर से EVM और VVPAT मिली हैं। इस मामले में चुनाव आयोग ने सेक्टर ऑफिसर तपन सरकार को सस्पेंड कर दिया है। आयोग ने कहा है कि यह रिजर्व EVM और VVPAT थी, इन्हें अब इलेक्शन प्रोसेस से हटा दिया गया है। इस मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बंगाल में वोटिंग से पहले हिंसा हुई है। दक्षिण 24 परगना के कैनिंग वेस्ट विधानसभा इलाके में भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई की खबर है। वहीं हुगली में भाजपा समर्थक की पत्नी की हत्या कर दी गई। इसका आरोप TMC पर लगा है। उधर, दुर्गापुर के कैनिंग पूर्व में ISF और TMC के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। वहीं BJP ने राईदिघी विधानसभा इलाके में TMC पर पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाया है।
मेट्रोमैन ई श्रीधरन केरल के पोन्नानी पोलिंग स्टेशन पर वोट डालने पहुंचे। वे पलक्कड़ से भाजपा के कैंडिडेट भी हैं। ई श्रीधरन ने वोट डालने के बाद कहा कि वे बड़े मार्जिन से जीतेंगे। भाजपा में उनकी एंट्री से पार्टी को एक नई छवि मिली है।
मक्कल निधि मय्यम (MNM) के चीफ कमल हासन चेन्नई हाई स्कूल पोलिंग स्टेशन पर वोट डालने पहुंचे। वे कोयंबटूर दक्षिण सीट से चुनाव भी लड़ रहे हैं। वहीं साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत चेन्नई की स्टेला मेरिस में बने पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे।