Sunny Leone के चेहरे पर दिखे चोट के निशान, लूडो खेलते हुए वीडियो हुआ वायरल

0
239

TIO MUMBAI

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी (Sunny Leone) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उनके पास काम की कोई कमी नहीं है। वहीं शूटिंग के दौरान काफी मस्ती भी करती है। उनके इंस्टाग्राम पोस्ट देखकर साफ पता चलता है। लियोनी शूटिंग के बिहाइन्ड द सीन वीडियो शेयर करती है। एक्ट्रेस के पोस्ट इंटरनेट पर काफी वायरल होते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनके चेहरे पर चोट के निशान दिख रहे हैं। सनी इस वीडियो में बैठकर लूडो खेल रही हैं। अभिनेत्री के चेहरे पर काफी चिंता दिखाई दे रही है। उन्हें देखकर लग रहा है कि वो हार रही है।

शिरो की कर रही शूटिंग

बता दें सनी लियोनी इन दिनों शिरो की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले एक वीडियो भी शेयर किया था। जिसमें वो बंदूक के साथ दिखाई दी थी। शिरो एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इस मूवी में अभिनेत्री पहली बार एक अलग रोल निभा रही हैं। वहीं लियोनी एमटीवी के शो स्प्लिट्सविला 3 की शूटिंग में बिजी है।

सनी लियोनी ने घर खरीदा

वहीं सनी लियोनी ने एक खरीदा है। उन्होंने 29 मार्च को 16 करोड़ रुपए में फ्लैट खरीदा है। उन्होंने ये प्रॉपर्टी अपने असली नाम यानी करणजीत कौर वोहरा के नाम से लिया है। इस संपत्ति के लिए अभिनेत्री ने 48 लाख रुपए का स्टांप शुल्क दिया है। सनी का नया घर अंधेरी वेस्ट के अटलांटिस अपार्टमेंट में 12वीं फ्लोर पर है। उनका घर 5बीएचके है, जिसका कॉरपेट एरिया 3967 वर्गमीटर है।