ओलिंपिक कांस्‍य विजेता विवेक सागर का भोपाल पहुंचने पर जोरदार स्वागत, सीएम शिवराज ने खिलाई मिठाई

0
176

TIO BHOPAL

टोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर का गुरुवार को भोपाल पहुंच गए। उन्हें रिसीव करने एयरपाेर्ट खुद खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया पहुंचीं। यहां से मंत्री विवेक सागर को लेकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचीं, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ पौधरोपण किया।

विवेक का मिंटो हॉल में सम्मान किया जाएगा। CM शिवराज सिंह चौहान विवेक के साथ भारतीय हॉकी टीम के कोच अशोक कुमार और सहायक कोच शिवेंद्र सिंह को भी सम्मानित करेंगे। विवेक होशंगाबाद के इटारसी के पास चांदौन गांव के रहने वाले हैं। ओलिंपिक में विवेक के गोल की बदौलत भारत ने अर्जेंटिना के विरुद्ध जीत हासिल की थी। इसके बाद सेमीफाइनल में ब्रॉन्ज मेडल मिला था।

समारोह में सरकार की ओर से खिलाड़ी विवेक सागर को सम्मान निधि भी प्रदान की जाएगी। CM चौहान ने विवेक को सम्मानस्वरुप 1 करोड़ रुपए की राशि देने का घोषणा की है। समारोह में विवेक के माता-पिता, भाई-बहन और परिजन भी शामिल होंगे, जो गुरुवार सुबह भोपाल पहुंच गए।

बुधवार को विवेक दिल्ली में थे। वे गुरुवार सुबह फ्लाइट से भोपाल पहुंचे। उनके साथ कोच, सहायक कोच और अन्य साथी खिलाड़ी भी होंगे। उन्हें लेने के लिए प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया एयरपोर्ट पर पहुंचीं। इस दौरान विवेक का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए।

CM ने किया स्वागत, साथ में रोपा पौधा

CM शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर हॉकी खिलाड़ी विवेक का स्वागत किया। शाल ओढ़ाने के बाद विवेक को उनका चित्र भी भेंट किया। इसके बाद सीएम चौहान विवेक के साथ स्मार्ट रोड पहुंचे। जहां पर उन्होंने पौधारोपण किया। सीएम ने विवेक से कहा कि आपको अभी और भी रिकॉर्ड तोड़ने हैं।

CM ने विवेक से कहा- मुझे आप पर गर्व है

ओलिंपिक के दौरान विवेक के सफलता प्राप्त करने पर CM चौहान ने उनसे बात भी की थी। उन्होंने कहा था कि आपको टोक्यो ओलिंपिक में आपके और भारतीय हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मुझे आप पर गर्व हैं। पूरा विश्वास है कि भारतीय हाकी टीम निरंतर सफलताएं अर्जित करेगी।

कोच भी होंगे सम्मानित, अनेक खिलाड़ी रहेंगे मौजूद

मुख्यमंत्री चौहान गुरुवार को भारतीय हॉकी टीम के प्रशिक्षक अशोक कुमार व सहायक कोच शिवेंद्र सिंह को भी सम्मानित करेंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश के विभिन्न खेलों के प्रतिभावान और प्रशिक्षु के साथ ही विभिन्न खेलों के अनेक पदक प्राप्त खिलाड़ी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।