बड़नगर के कांग्रेस विधायक का बेटा करण मोरवाल गिरफ्तार

0
413

TIO BHOPAL

उज्जैन के बड़नगर के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के पुत्र करण मोरवाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया है। करण छह महीने से दुष्कर्म के मामले में फरार था। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। करण पर कांग्रेस से जुड़ी एक युवती ने दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही करण फरार था।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस विधायक के बेटे की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि मैंने दीवाली से पहले गिरफ्तारी की बात कही थी। कल से लगातार दो से तीन स्थानों पर दबिश दी। आखिर में करण मोरवाल को मक्सी के पास से गिरफ्तार किया गया। उन पर 25 हजार रुपए का इनाम था।