TIO NEW DELHI
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर में अपना पर्चा भरेंगे। पांच बार से सांसद योगी पहली बार गोरखपुर में शहर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर 33 सालों से भाजपा का कब्जा है। योगी के नामांकन में शामिल होने के लिए गृह मंत्री अमित शाह गोरखपुर पहुंच चुके हैं। यह पहली बार है, जब शाह किसी के नामांकन में शामिल हो रहे हैं। अमित शाह का योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। आज नामांकन के जरिए पूर्वांचल में बड़ा सियासी शो दिखाने की कसरत होगी।
नामांकन से पहले सीएम योगी ने गोरक्षनाथ मंदिर में हवन-पूजन कर अर्चना की। रुद्राभिषेक कर भगवान शिव से जीत की कामना की। इसके अलावा योगी ने अपने गुरु महंत अवेधनाथ का भी आशीर्वाद लिया। BJP के प्रदेश पदाधिकारियों ने गोरखपुर में डेरा डाल लिया है। गृह मंत्री अमित शाह का डोर-टू-डोर कैंपेन भी होगा। हालांकि मौसम खराब होने से कैंपेन के टलने की संभावना है। पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी पहुंच रहे हैं। एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने अवैध रेत खनन मामले में सीएम चरणजीत चन्नी के भांजे भूपिंदर हनी को गिरफ्तार कर लिया है। ED ने हनी को पूछताछ के लिए जालंधर ऑफिस बुलाया था। ED ने भूपिंदर हनी को जालंधर में पूछताछ के लिए बुलाया था। जहां उससे करीब 7 से 8 घंटे की पूछताछ की गई। जवाबों से ईडी संतुष्ट नहीं हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे रात करीब 1 बजे मेडिकल जांच के लिए जालंधर अस्पताल ले जाया गया। अब उसे रिमांड में लेकर पूछताछ होगी। हनी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी ने 18 जनवरी को भूपिंदर हनी और उसके साथियों के ठिकानों पर मोहाली और लुधियाना में रेड की थी। इस दौरान 10 करोड़ कैश, 12 लाख की रोलैक्स घड़ी, 21 लाख का सोना बरामद किया था। ईडी ने 8 करोड़ हनी के मोहाली के होमलैंड स्थित घर और 2 करोड़ उसके पार्टनर संदीप के लुधियाना स्थित ठिकाने से बरामद किया था। सूत्रों के मुताबिक ईडी की जांच में यह भी सामने आया था कि हनी की साथियों के साथ एक कंसलटेंसी फर्म थी, जिसकी साल 2019-20 की टर्नओवर करीब 18 लाख थी। इसके बावजूद इतनी बड़ी रकम बरामद हुई।
1000 प्रतिनिधि जनसभा में होंगे शामिल
महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शहर के विभिन्न वर्गों के चुने हुए 1000 प्रतिनिधि चुनाव आयोग के निर्देशों का अनुपालन करते हुए जनसभा में शामिल होंगे। इन एक हजार लोगों में शिक्षाविद, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्यमी, व्यापारी, अधिवक्ता समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं प्रतिनिधि एवं जन प्रतिनिधि होंगे। इस चुनावी जनसभा का प्रसारण सोशल मीडिया पर भी किया जाएगा। जनसभा में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार की सुबह सीधे जनसभा स्थल पर ही पहुंचेंगे।
डोर- टू- डोर कैंपेनिंग भी कर सकते हैं अमित शाह
वहीं, संभावना है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ का नामांकन कराने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ घर घर जनसंपर्क कर मतदान की भाजपा के समर्थन में मतदान की अपील कर सकते हैं।