UP में भाजपा 254 सीटों पर आगे, सपा को 118 पर बढ़त, करहल से सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव 10 हजार वोट से आगे

0
163

TIO NEW DELHI

उत्तर प्रदेश में वोटों की गिनती को दो घंटे पूरे हो चुके हैं। रुझानों में भाजपा को बहुमत हासिल हो गया है। भाजपा ने 203 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। सपा भी 100 के पार पहुंच गई है। तीसरे नंबर की पार्टी बसपा दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई है। गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ और करहल से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। पर, काशी विश्वनाथ सीट से भाजपा कैंडिडेट नीलकंठ तिवारी पीछे चल रहे हैं।

चुनाव रिजल्ट/ रुझान अपडेट्स…

भाजपासपाबसपाकांग्रेसअन्य
251112080804


  • यूपी की सबसे हॉट सीट कैराना पर सपा के नाहिद हसन 1951 वोट से आगे हैं। नाहिद ने जेल से ही चुनाव लड़ा। भाजपा की मांगृका सिंह को 3476 वोट मिले हैं।
  • अखिलेश यादव ने शेर ट्वीट किया- इम्तिहान बाकी है हौसलों का, वक्त आ गया है फैसलों का। उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र के सिपाही जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें।
  • जसवंत नगर से शिवपाल यादव, गाजीपुर के जहूराबाद से ओम प्रकाश राजभर पीछे। फाजिल नगर से स्वामी प्रसाद मौर्य, नोएडा से राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह, कुंडा से राजा भैया और रामपुर से आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आगे चल रहे हैं।
  • अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश और मथुरा सीट से श्रीकांत शर्मा आगे चल रहे हैं।
  • लखनऊ के सरोजिनी नगर से भाजपा कैंडिडेट राजेश्वर सिंह ने बड़ी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी और वो खुद एक लाख वोटों से जीतेंगे।

पंजाब रिजल्ट:रुझानों में आम आदमी पार्टी ने किया क्लीन स्वीप

शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी पंजाब में दिल्ली की कहानी दोहराकर जोरदार बहुमत हासिल करती नजर आ रही है। दूसरे नंबर के लिए कांग्रेस और अकाली दल में कड़ी टक्कर है। हालांकि यह केवल रुझान हैं और नतीजों के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। पंजाब के दिग्गज नेता अपनी सीटों पर पिछड़ते नजर आ रहे हैं। इनमें CM चरणजीत चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू और सुखबीर सिंह बादल शामिल हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला शहर सीट से पीछे चल रहे हैं।
CM चरणजीत सिंह चन्नी भदौड़ और चमकौर साहिब सीट से पीछे चल रहे हैं। उनके सभी मंत्री भी पिछड़ते नजर आ रहे हैं।
अमृतसर ईस्ट सीट से पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पिछड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब में गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेकने पहुंचे।
आप के CM कैंडिडेट भगवंत मान ने संगरूर के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। उनके घर सुबह से जलेबियां बननी शुरू हो गईं और घर को सजाया भी गया है।
प्रशासन की पूरी तैयारी न होने के कारण नवांशहर जिले के बलाचौर में वोटों की गिनती पूरे 21 मिनट की देरी से 8:21 बजे शुरू हुई।

कुल सीटेंकांग्रेसAAPअकालीभाजपा+अन्य
1171390842


विधानसभा चुनाव के 23 दिन बाद आज उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों के चुनाव नतीजे आएंगे। इसके साथ ही यह भी साफ हो जाएगा कि इस बार सत्ता की बागडोर किस दल के हाथों में आएगी। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने 20 सीटों की बढ़त बना कर रखी है।

देश के सबसे छोटे राज्य गोवा में BJP 19 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 12 सीटों जबकि MGP+ ने 5 सीटों पर बढ़त बनाई है। AAP 1 और अन्य 3 सीटों पर लीड कर रहे हैं। सांकेलिम से CM प्रमोद सावंत 317 वोट से पीछे हो गए हैं। दूसरे राउंड के बाद डिप्टी CM चंद्रकांत कवलेकर क्वेपम सीट से 1422 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

उत्तराखंड और मणिपुर में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। उत्तराखंड की सभी 70 सीट पर आए रुझान में भाजपा ने बहुमत से बहुत ज्यादा सीटों पर बढ़त बना ली है। पिछली बार 57 सीट जीतने वाली भाजपा अब 45 सीट पर आगे है। कांग्रेस की बढ़त अब 21 सीट पर रह गई है, जबकि चार सीट पर अन्य को बढ़त मिली हुई है। सभी 70 सीटों पर पहली बार चुनाव लड़ी AAP अब किसी सीट पर आगे नहीं है।

मणिपुर की 60 सीटों में से सत्ताधारी भाजपा अब 23 सीट पर आगे है, जबकि कांग्रेस को 12 सीट पर बढ़त मिली हुई है। राज्य में 2002 से 2017 तक सरकार बनाने वाली कांग्रेस और भाजपा को स्थानीय दलों NPP और NPF ने कड़ी टक्कर दी है। रुझान में NPP को 10 सीट पर, NPF को 6 सीट पर और अन्य को 9 सीट पर बढ़त मिली हुई है।

खास बात यह है कि उत्तराखंड में मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट पर दोबारा कांग्रेस के भुवन सिंह कापड़ी से आगे आ गए हैं, लेकिन पूर्व सीएम हरीश रावत भी लालकुआं सीट पर बेहद पिछड़ गए हैं। रावत के सामने भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने करीब 6 हजार वोट की बढ़त बना ली है। उधर, AAP के सीएम कैंडिडेट अजय कोठियाल भी गंगोत्री सीट पर पिछड़कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं।