TIO
कोरोना की स्थिति के बाद उद्योगों और श्रम क्षेत्रों की स्थिति चुनौतीपूर्ण हो गई है। काम और मजदूरी में अस्थिरता ने श्रम क्षेत्र में भय और असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। ऐसे में भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने पुणे में केंद्रीय के श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर उनको बधाई दी गयी, साथ ही संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक में कार्यकर्ताओं की निम्न महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान की मांग की गई है. मा श्रममंत्री पुणे में स्वावलंबी भारत अभियान my PORTAL के उद्घाटन समारोह के लिए आये थे ।
मुंबई में औद्योगिक न्यायाधीशों की रिक्त स्थान त्वरित भर्ती करिये, इसी कारण न्याय प्रकिया गतिमान होने के लिए मदत होंगी ।
असंगठित कामगारों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना बनानी चाहिए और लागू की जानी चाहिए,ठेका श्रमिकों की रोजगार सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और ठेका कर्मियों के वेतन में कार्य अनुभव के अनुसार वृद्धि की जाए और किए गए कार्य के लिए ग्रेच्युटी दी जाए, उद्योग मे न्यूनतम मजदूरी मे अनुभवों के आधार पर वेतनमान बढोतरी होनी चाहिए ।
ठेका श्रमिक, संविदा कर्मियों को न्याय दिलाने के हेतु बिजलियों हटाकर प्रबंधन व्दारा मजदूरों वेतन देना चाहिए ।
बिजलियों की गलत निति के कारण ही श्रमिकों को कम मजदूरी मिल रही है। सरकार को सभी श्रमिकों को ईएसआई और पीएफ योजना लागू करनी चाहिए और श्रमिकों की योगदान राशि का भुगतान होना चाहिए तथा भारतीय मजदूर संघ इस संबंध में श्रम संहिता के नियमों, आपत्तियों और सुझावों पर भारतीय मजदूर संघ के भीतर त्रिपक्षीय चर्चा का आयोजन करे और मजदूरों को न्याय दिलाये,इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल में भारतीय संघ महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अनिल ठुमने, अखिल भारतीय ठेका मजदूर संघ महासचिव सचिन मेंगाळे, असंगठित प्रभारी उमेश विश्वाद, पुणे जिला सचिव बालासाहेब भुजबल, पुणे जिलाध्यक्ष अर्जुन चव्हाण, मुंबई भामसंघ अध्यक्ष बापू दडस , शासकीय कर्मचारी संघ विवेक ठकार ,भामसंघ महाराष्ट्र सहसचिव राधेश्याम कुलकर्णी, भामसंघ संघटन सचिव श्रीपाद कुटास्कर, हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स कंपनी के सचिव विजय पाटिल उपस्थित थे।