बंसल ग्रुप पर इस वजह से पड़ा आयकर का छापा, दिग्विजय सिंह के करीबी के घर पर भी छापा

0
712


शशी कुमार केसवानी


आयकर विभाग ने मध्यप्रदेश में बंसल ग्रुप के 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापा मारा है। ग्रुप के आनर सुनील बंसल और अनिल बंसल के यहां शुक्रवार सुबह विभाग की टीम पहुंची। सुबह 6 बजे से शुरू हुई यह कार्रवाई भोपाल के साथ ही महू और मंडीदीप में भी चल रही है। कंपनी एजुकेशन, रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी सहित अन्य सेक्टर में काम कर रही है। भोपाल के वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के डेवलपमेंट का काम भी बंसल ग्रुप कर रहा है।
सूत्र बता रहे है कि दो राजनैतिक व्यक्तियो की वजह से यह छापा पड़ा है। मप्र के एक ताकतवर मंत्री हमेशा बंसल गु्रप को हर चीज में सपोर्ट करते है, वहीं प्रदेश के सबसे ताकत राजनैतिक भी उन्हें सपोर्ट करते है। बंसल गु्रप की वजह से दोनों राजनैतिकों के बीच में पिछले लंबे समय से दरार लंबी होती जा रही है। दोनों राजनेता चाहते है कि बंसल गु्रप उनके पाले में रहे। अब इस छापे के बाद जो बंसल गु्रप की ज्यादा मदद करेगा बंसल गु्रप उसका करीबी हो जाएगा इसके साथ ही साथ केंद्रीय की भी नजर बंसल गु्रप पर बहुत समय से टिकी थी। केंद्र कभी भी नहीं चाहता है कोई बड़ा गु्रप राज्य के राजनैताओं को जरूरत से ज्यादा सहयोग करें। उसका संपर्क सीधा केंद्र से होना चाहिए। कुल मिलाकर बंसल गु्रप को जितना फायदा राजनीति से हुआ है अब उतना ही नुकसान राजनीति के चक्कर में होगा। इसमें बड़ी बात यह है बहुत सारे राजनीतिकों और ब्यूरोक्रेटस के पैसे भी बंसल गु्रप में लगे है। उन सब में भी भारी बैचेनी देखी जा रही है। अब आने वाला वक्त तय करेगा कि बंसल गु्रप के कौन करीब रहेगा और कौन दूर रहेगा।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के चर्चित इंदौरी उद्योगपति और रियल इस्टेट कारोबार से जुड़े मित्र सुभाष गुप्ता के दफ्तर पर भी आयकर विभाग ने सर्च की है। सूत्रों का कहना है कि बीते दो-तीन दिनों से यह सर्च चल रही है। हालांकि भिचौली स्थित उनके निवास पर तो यह सर्च नहीं की गई। मगर आयकर विभाग की टीम सुभाष गुप्ता के साकेत स्थित 11, जॉय बिल्डर्स में मौजूद दफ्तर पर अवश्य जांच-पड़ताल के लिए पहुंची। हालांकि आयकर विभाग ने अधिकृत रूप से इस सर्च की कोई जानकारी मीडिया को नहीं दी है। मगर सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों इंदौर में रियल इस्टेट कारोबारियों के यहां मारे गए छापों में मिली लिंक के आधार पर यह सर्च की गई। उल्लेखनीय है कि लम्बे समय से श्री गुप्ता मुंबई में रहे हैं और इंदौर में उनके कुछ प्रोजेक्ट चल रहे हैं। जिसमें एक प्रोजेक्ट भमोरी में प्राधिकरण के भूखंडों पर भी अजुरे नाम से लाया जा रहा है। कुछ समय पूर्व श्री गुप्ता की एक सर्जरी भी हुई थी। उसके बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ा और एयर लिफ्ट कर उन्हें मुंबई भी ले जाना पड़ा। इंदौर के रियल इस्टेट के कारोबार में तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में सुभाष गुप्ता का काफी दबदबा रहा।


आईटी की टीम ने मंडीदीप में बंसल इंजीनियरिंग कॉलेज के सेकेंड फ्लोर को सील कर दिया है। यहां 2 गाड़ियों से टीम पहुंची और अकाउंट विभाग में दस्तावेज जांचने शुरू किए। महू के सुशीला देवी बंसल कॉलेज आफ इंस्टिट्यूट में करीब 10 अधिकारियों की टीम 2 गाड़ियों से पहुंची और अकाउंट सेक्शन में कार्रवाई शुरू की। जिन गाड़ियों में इनकम टैक्स के अधिकारी पहुंचे उनके पीछे रिंग सेरेमनी के स्टीकर लगे हैं। इन पर रश्मि संग अरविंद लिखा है। प्रदेश के विभन्न शहरों में चल रही छापेमार कार्रवाई में करीब 120 गाड़ियों से अफसर पहुंचे हैं।

इससे पहले 18 ठिकानों पर की थी कार्रवाई

भोपाल में बंसल ग्रुप ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का रिडेवलमपेंट का काम किया है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, तब इसका नाम हबीबगंज से बदलकर रानी कमलापति किया गया था। बंसल ग्रुप ने कई सड़कों का निर्माण किया है। इनके टोल प्लाजा इसी ग्रुप के पास हैं। हाल ही में कोलार भोपाल के 15 किलोमीटर नई रोड बनाने का 222 करोड़ का ठेका भी इसी ग्रुप को मिला है।

कई सेक्टर में काम करता है बंसल ग्रुप

  1. बंसल इंस्टीट्यूट आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भोपाल 2. बंसल इंस्टीट्यूट आॅफ रिसर्स एंड टेक्नोलॉजी, भोपाल 3. बंसल इंस्टीट्यूट आॅफ रिसर्स एंड टेक्नोलॉजी एंड साइसेंस, भोपाल 4. बंसल कॉलेज आफ फामेर्सी, भोपाल 5. बंसल कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग, मंडीदीप 6. सुशीला देवी बंसल कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग, इंदौर 7. बंसल हॉस्पिटल, भोपाल 8. बंसल न्यूज, भोपाल 9. बंसल एक्सट्रेशन एंड एक्सपोर्ट, मंडीदीप 10. एसडी बंसल आयरन एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड (टीएमटी सरिया), मंडीदीप 11. बंसल कंस्ट्रक्शन वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड, भोपाल 12. बंसल माइंस एंड मिनरल्स, भोपाल 13. बंसल टेक प्रोफेशनल्स, भोपाल 14. बंसल पाथवे (रानी कमलापति रेलवे स्टेशन) भोपाल 15. बंसल वन, भोपाल

महू के सुशीला देवी बंसल कॉलेज पर आयकर विभाग की टीम सुबह 6 बजे छापा मारा। कार्रवाई करने आई टीम में 10 सदस्य शामिल है, जो कॉलेज के अंदर कागजातों की छानबीन कर रहे हैं। अधिकारी यहां पर दो गाड़ी हायर करके पहुंचे थे। इन गाड़ियों पर सगाई के स्टीकर भी चिपके हुए थे।