शशी कुमार केसवानी
होली रंगों का त्यौहार ही नहीं खुशियों और मिठास से भरा त्यौहार होता है। ये एक ऐसा त्यौहार होता है जिसमें नाराज लोगों को भी गले लगाकर गिले-शिकवे दूर किए जाते है। इसमें मिठास के रंग भर जाते है। होली आए और मिठास की बात न हो ऐसा कैसे हो सकता है। हिंदू धर्म में होली का अलग महत्व है, जिसमें बहुत से पकवान बनाए जाते है और आने वाले हुरियारों को परोसे जाते है। पर इसमें सिंधी समाज की भी एक अलग पहचान रखने वाली मिठाई है, जिसका नाम गियर है। हालांकि कई लोग इसे घेवर समझ लेते है। पर ये गियर होता है और इसको बनाने का तरीका भी बहुत अलग होता है।
बेसन, मेदा, केसर व अन्य ड्राई फूड का पेस्ट इसमें मिला रहता है और इसे फेट कर हाथों की पांचों अंगुलियों से फ्रेम के अंदर लहरे बनाकर बनाया जाता है। हालांकि कुछ लोगों का मानना होता है कि जलेबी की तरह बन जाता या कुछ लोग बड़ी जलेबी भी कह देते है पर हकीकत में यह एक अलग तरह का है और इसका स्वाद भी अलग होता है। भोपाल में मनोहर डेयरी में होली पर गियर के साथ अन्य बहुत मिठाईयां विशेष तौर पर होली के लिए पेश कर रहे है। जिनका स्वाद बहुत ही लजबाव है, वैसे भी मनोहर की मिठाईयां मन को तो मोहती है पर प्रदेश में अपने आप में पायोनियर होने का सम्मान भी हासिल है। मैंने तो सारे स्वाद चख लिए है अब आप भी जरूर चखे और खास तौर पर गियर का आनंद जरूर ले। आपको होली एक अलग ही आनंद देगी।