PM ने MP से लॉन्च की 5 नई वंदे भारत

0
113

TIO BHOPAL

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भोपाल में हैं। उन्होंने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से देश की 5 नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। PM ने पहले रांची-पटना, धारवाड़-केएसआर बेंगलुरु और गोवा (मडगांव)-मुंबई को वर्चुअली लॉन्च किया। बाद में मध्यप्रदेश की दो वंदे भारत भोपाल-इंदौर और रानी कमलापति-जबलपुर को झंडी दिखाई। ये दोनों ट्रेन एक साथ रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रवाना हुईं। इससे पहले PM मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘ये ट्रेनें मध्यप्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, बिहार और झारखंड में कनेक्टिविटी में सुधार करेंगी।’

प्रधानमंत्री भोपाल से मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ चुनाव और 2024 लोकसभा इलेक्शन के लिए चुनाव प्रचार की शुरुआत करने आए हैं। भोपाल के लाल परेड ग्राउंउ में ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान के तहत 543 लोकसभाओं के 10 लाख और मध्यप्रदेश के 64,100 बूथ के कार्यकर्ताओं को डिजिटली संबोधित करेंगे। यहां सभी राज्यों के विधानसभा क्षेत्रों से 3 हजार कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। प्रधानमंत्री इनसे सीधा संवाद करेंगे।

देश में इस समय 18 वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं। पहली वंदे भारत ट्रेन 2019 में नई दिल्ली-वाराणसी के बीच चलाई गई थी। इसके बाद नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेन चली थी। वंदे भारत ट्रेन पिछले साल गांधीनगर से मुंबई के बीच चलाई गई थी। रेलवे लगातार नए रूट्स पर वंदे भारत ट्रेन चला रहा है।

अपडेट्स…

  • ‘मेरा बूथ – सबसे मजबूत’ कार्यक्रमस्थल पर भारत के विभाजन को लेकर डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई।
  • ट्रेन में केंद्रीय विद्यालय, सागर पब्लिक स्कूल और दूसरे स्कूल के स्टूडेंट्स ने PM को अपने हाथ से बनाई पेंटिंग, स्कैच गिफ्ट किए।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रानी कमलापति स्टेशन पर सबसे पहले स्टूडेंट्स से मिलने पहुंचे। ये स्टूडेंट्स ट्रेन में यात्रा करेंगे।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10.30 बजे भोपाल एयरपोर्ट आए। यहां से सड़क मार्ग से रानी कमलापति स्टेशन पहुंचे।