अहमदपुर का बदल जाएगा नाम, कहलाएगा देवीपुरा, लालू बना ने माना विधायक का आभार

0
284

देवीपुरा। देवीपुरा भाजपा मंडल अध्यक्ष लालू बना चांदवड़ जागीर ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सीहोर के अंतर्गत आने वाले ग्राम अहमदपुर का नाम अब देवीपुरा होगा। इसके लिए क्षेत्र के विधायक सुदेश राय ने विधानसभा में संकल्प प्रस्तुत किया है जो आज बुधवार को पारित हो गया। देवीपुरा मंडल के प्रत्येक जनमानस की ओर से कार्यकर्ताओं देवीपुरा मंडल के प्रत्येक आमजन की ओर से सीहोर विधायक सुदेश् राय का आभार व्यक्त किया एवं देवीपुरा मंडल देवीपुरा की आवाज बनकर आज सदन में विधायक राय ने जो संकल्प पारित किया उसके लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष लालू बना एवं देवीपुरा मंडल के प्रत्येक ग्राम के प्रत्येक नागरिक की ओर से भाजपा विधायक सुदेश राय का कोटि-कोटि आभार धन्यवाद ज्ञापित किया।