भोपाल के शॉपिंग मॉल में आग, बड़ा हादसा टला:ब्यूटी पार्लर में शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से भभकी; जिम भी चपेट में आई

0
92

TIO भोपाल

भोपाल के कोलार रोड पर शॉपिंग मॉल स्थित ब्यूटी पार्लर में लगी आग। - Dainik Bhaskar
भोपाल के कोलार रोड पर शॉपिंग मॉल स्थित ब्यूटी पार्लर में लगी आग।

भोपाल के कजलीखेड़ा स्थित एक शॉपिंग मॉल के ब्यूटी पार्लर की दुकान में आग लग गई। आग ने पास की जिम को भी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि शॉपिंग मॉल में 50 से 60 दुकानें हैं।

हादसा शुक्रवार दोपहर 12 बजे कोलार रोड स्थित कजलीखेड़ा के पास आईबीडी हॉल मार्क सिटी के शॉपिंग मॉल में हुआ। इसके सेकेंड फ्लोर पर एलाइट ब्यूटी पार्लर है। जिसे प्रशांत कदम की पत्नी संचालित करती हैं।

दोपहर में ब्यूटी पार्लर को खोलने के लिए जैसे ही शटर ऊपर की और देखा तो अंदर आग लगी थी। प्रत्यक्षदर्शी आदित्य भारद्वाज ने बताया, शॉर्ट सर्किट से आग लगना सामने आया है। कोलार फायर स्टेशन को सूचना दी गई। जब तक दमकल मौके पर पहुंचती, पूरा ब्यूटी पार्लर आग की चपेट में आ गया। आसपास के दुकानदार भी आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े।

आग की 3 तस्वीरें…

ब्यूटी पार्लर में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
ब्यूटी पार्लर में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
आग पर काबू पाते दमकलकर्मी।
आग पर काबू पाते दमकलकर्मी।
शॉपिंग मॉल में आग लगने से हड़कंप मच गया।
शॉपिंग मॉल में आग लगने से हड़कंप मच गया।

सोफा, कुर्सियां-पर्दों की वजह से आग तेजी से फैली जानकारी के अनुसार, ब्यूटी पार्लर में सोफा, कुर्सियां और पर्दे लगे थे। इस वजह से आग तेजी से फैल गई। जब तक आग काबू में आती, तब तक पूरा सामान जल चुका था। यहां एयर कंडिशनर, पंखें, ब्यूटी पार्लर में उपयोग की जाने वाली मशीनें भी जल गए। प्रारंभिक जांच में लाखों का नुकसान होना सामने आया है।

पास में जिम भी चपेट में आई शॉपिंग मॉल में ही एक दुकान के संचालक अभय राज सिंह परिहार ने बताया कि ब्यूटी पार्लर के पास में ही जिम भी है। आग की लपटें वहां तक पहुंच गई। दमकल की मदद से यहां की आग भी बुझाई गई।

शॉपिंग मॉल में लगी आग।
शॉपिंग मॉल में लगी आग।

6 फ्लोर का शॉपिंग मॉल आईबीडी इम्पोरिया सिटी मॉल 6 फ्लोर का है। इसमें 50 से 60 दुकानें हैं। यहां ब्यूटी पार्लर में आग लगने के बाद हड़कंप की स्थिति बन गई। कई दुकान भी आग बुझाने में जुटे रहे। ताकि, कोई बड़ा हादसा न हो।